2025 में अब तक कई सारे तगड़े स्मार्टफोन्स ने बाजार में दस्तक दी है। आने वाले कुछ दिनों में बाजार में कुछ बड़े स्मार्टफोन्स हमें देखने को मिल सकते हैं। इसी कड़ी में चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी वीवो भी अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रही है। वीवो भारत में बहुत जल्द Vivo T4 Pro को लॉन्च कर सकती है। कंपनी की तरफ से इस अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर भी जारी कर दिया गया है। टीजर में कंपनी ने इसे रियर पैनल से पर्दा उठा दिया है।
वीवो का अपकमिंग Vivo T4 Pro मार्केट में पहले से मौजूद Vivo T3 Pro की जगह लेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी। मतलब आप इस स्मार्टफोन को इसी प्लेटफॉर्म और कंपनी ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं।
कंपनी ने जारी किया टीजर
वीवो ने माइक्रोब्लॉगिंगि प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट करके इस स्मार्टफोन में मिलने वाले रियर डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। Vivo T4 Pro को कंपनी गोल्डन कलर फिनिश के साथ लॉन्च करने वाली है। फोटोग्राफी लवर्स को यह स्मार्टफोन जमकर इंप्रेस करने वाला है। इस फोन को कंपनी ने 3x पेरिस्कोप जूम क्षमता वाले लेंस से लैस किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर जरूर लॉन्च किया है लेकिन इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
वीवो के Vivo T4 Pro स्मार्टफोन में आपको रियर पैनल में पिल शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया गाय है। इसके कैमरा में आपको कई सारे एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने वाला है। फ्लिपकार्ट ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है और इसमें कंमिंग सून का टैग भी दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी इंडिया लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। वीवो की इस सीरीज में Vivo T4 5G, T4 Lite 5G, T4R 5G और T4x 5G स्मार्टफोन्स पहले से ही मौजूद हैं।
Vivo T4 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
- Vivo T4 Pro में 6.78 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने मिलेगा।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।
- फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी का कैमरा सेंसर दे सकती है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- स्टोरेज और रैम की बात करें तो इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
- स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
