स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो की तरफ से कुछ समय पहले भारतीय बाजार में Vivo T4 Pro 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लैस किया है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि वीवो का यह स्मार्टफोन अब खरीदारी के लिए उपलब्ध है। Vivo T4 Pro की सेल आज से भारतीय बाजार में शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि वीवो ने अपनी T Series में इससे पहले Vivo T4, Vivo T4 Lite और Vivo T4x को शामिल किया है। कंपनी ने अब पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इसमें Vivo T4 Pro 5G को शामिल किया है। अगर आप नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो अपनी लिस्ट में इसे भी शामिल कर सकते हैं। आइए आपको इसके फीचर्स, प्राइस और डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Vivo T4 Pro 5G की कीमत
Vivo T4 Pro 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB ऑप्शन मिलते हैं। बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है जबकि वहीं 8GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए आपको 29,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 31,999 रुपये खर्च करने होंगे।
Vivo T4 Pro 5G डिस्काउंट ऑफर्स
Vivo T4 Pro 5G के फर्स्ट सेल पर ही ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। पहली सेल में ग्राहकों को 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ साथ वीवो इंडिया के आधिकारिक स्टोर से भी खरीद सकते हैं। Vivo T4 Pro 5G में आपको नाइट्रो ब्लू और ब्लेज गोल्ड दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।
पहली सेल में फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। यह फोन वीवो के आधिकारिक स्टोर के अलावा Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसे दो कलर ऑप्शन- नाइट्रो ब्लू और ब्लेज गोल्ड में उपलब्ध कराया गया है।
Vivo T4 Pro के फीचर्स
- Vivo T4 Pro में आपको 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है।
- लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करने वाला है।
- परफॉर्मेंस के लिए वीवो ने इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया है।
- Vivo T4 Pro में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- इस जल्दी चार्ज करने के लिए वीवो ने इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा दिया है जिसमें 50+50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
