टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ VIVO का नया स्मार्टफोन, 12GB रैम और 3D डिस्प्ले मिलेगी, कीमत भी कम

Vivo T3 Pro 5G: वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Image

Vivo T3 Pro 5G

Vivo T3 Pro 5G: वीवो ने भारत में नया स्मार्टफोन वीवो टी3 प्रो 5जी को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 12 जीबी तक रैम से लैस किया गया है। फोन में 5,500mAh की बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vivo T3 Pro 5G Price: कितनी है भारत में कीमत

फोन को भारत में दो शानदार कलर ऑप्शन- एमराल्ड ग्रीन और सैंडस्टोन ऑरेंज में पेश किया गया है। Vivo T3 Pro 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है, इसके 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। फोन को 3 सितंबर से खरीदा जा सकेगा।

6.77 इंच 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

फोन में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 12 जीबी तक रैम (वर्चुअल) और 256 जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है।

दमदार है कैमरा

फोन में दो रियर कैमरे हैं। जिसमें प्राइमरी कैमरा सोनी IMX882 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मिलता है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article