टेक एंड गैजेट्स

ViewSonic ने भारत में हाई-ब्राइटनेस प्रोजेक्टर लॉन्च किए, 8000 ANSI लुमेंस तक का सपोर्ट

ViewSonic laser projectors: ViewSonic के LS950-4K और LS901-4K प्रोजेक्टर नई लेजर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं, जिससे ये हल्के, ज्यादा टिकाऊ और बिजली की बचत करने वाले होते हैं। इन प्रोजेक्टरों में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, आसान इंस्टॉलेशन और स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिससे इन्हें इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है।

Image

ViewSonic laser projectors

ViewSonic laser projectors: व्यूसोनिक ने भारत में अपने ल्यूमिनस सुपीरियर सीरीज के हाई-ब्राइटनेस लेजर प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। ये प्रोजेक्टर हाई एंबियंट लाइटिंग कंडीशन में भी शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। नई सीरीज में LSC801WU, LSC601WU (3LCD लेजर प्रोजेक्टर) और LS950-4K, LS901-4K (DLP लेजर प्रोजेक्टर) शामिल हैं। ये 5,500 से 8,000 ANSI लुमेंस तक की ब्राइटनेस देते हैं।

बड़े वेन्यू और बिजनेस उपयोग के लिए खास

LS950-4K प्रोजेक्टर, 7,100 ANSI लुमेंस और 4K HDR सपोर्ट के साथ आता है, जिससे म्यूजियम, ऑडिटोरियम और बड़े इवेंट स्पेस में शानदार क्लियरिटी मिलती है। LS901-4K, 5,500 ANSI लुमेंस और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ, बिजनेस और एजुकेशन सेंटर के लिए बेहतरीन है।

LSC801WU, 8,000 ANSI लुमेंस ब्राइटनेस और WUXGA रेजोल्यूशन के साथ, बोर्डरूम, लेक्चर हॉल और कॉर्पोरेट मीटिंग के लिए डिजाइन किया गया है। LSC601WU, 6,000 ANSI लुमेंस ब्राइटनेस और एडवांस प्रोजेक्शन फीचर्स के साथ, शैक्षिक संस्थानों और क्रिएटिव स्पेस के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

ViewSonic की यह नई सीरीज एनर्जी एफिशियंट और लंबी लाइफस्पान के साथ टिकाऊ सॉल्यूशन प्रदान करती है, जिससे बिजनेस और शिक्षा जगत में कम लागत और अधिक प्रोडक्टिविटी सुनिश्चित होती है।

ViewSonic laser projectors: क्या है खासियत

ViewSonic के LS950-4K और LS901-4K प्रोजेक्टर नई लेजर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं, जिससे ये हल्के, ज्यादा टिकाऊ और बिजली की बचत करने वाले होते हैं। इन प्रोजेक्टरों में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, आसान इंस्टॉलेशन और स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिससे इन्हें इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है। LS950-4K और LS901-4K बड़े स्क्रीन पर शानदार विज़ुअल दिखाते हैं और इनकी सेटअप प्रोसेस भी सरल है। साथ ही, इन्हें एक ही जगह से मैनेज और कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे ऑपरेशन आसान और फास्ट हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article