टेलीकॉम मार्केट में Vodafone Idea (Vi) ने ऐसा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसने Jio और Airtel की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को महीने भर तक न डेटा की और न कॉलिंग की चिंता करनी होती है। क्योंकि प्लान में कंपनी ने अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग दे रही है। यानी आप कितना भी वीडियो या रील्स देखो आपका नेट चलता रहेगा। यहां हम इस प्लान के फायदों के बारे में बता रहे हैं।
वोडाफोन आइडिया ने सस्ते प्लान से टेलिकॉम कंपनियों की बढ़ाई टेंशन। (फोटो क्रेडिट- Digit)
प्लान की कीमत और वैलिडिटी
Vi का यह प्रीपेड प्लान ₹398 में आता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। ₹398 की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन तक हर दिन फुल डे अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा मिल रहा है। यानी यूजर्स को हर दिन पूरे समय बिना किसी डेटा लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है, जो खासकर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद है।
डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी गई है, बशर्ते आपके पास 5G हैंडसेट हो और आप 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में हों। इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। डेटा का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल और नॉन-कमर्शियल उद्देश्यों के लिए मान्य है।
SMS लिमिट और चार्जेज
यूजर्स को रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। अगर यह लिमिट पार हो जाती है तो लोकल SMS के लिए ₹1 और STD SMS के लिए ₹1.5 का शुल्क देना होगा। यह सीमा पूरे बिलिंग पीरियड के दौरान लागू रहेगी।
अतिरिक्त जानकारी और शर्तें
यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और 5G डेटा बेनिफिट्स का लाभ केवल 5G डिवाइस व कवरेज में ही मिलेगा। नॉन-कमर्शियल यूसेज पॉलिसी के बारे में अधिक जानकारी Vi की वेबसाइट और Vi ऐप पर उपलब्ध है।
