टेक एंड गैजेट्स

Masked Aadhaar Card: होटल में मास्क आधार कार्ड का करें यूज, इन मुसीबतों से बचाएगा; जानें कैसे करें डाउनलोड

Masked Aadhaar Card: मास्क आधार कार्ड से आप अपने आधार नंबर के पहले आठ अंक छिपा सकते हैं और सिर्फ आखिरी चार अंक दिखा सकते हैं। इससे पर्सनल जानकारी कम लोगों को दिखेगी और आप सुरक्षित रहेंगे। इससे आपको ओरिजनल आधार कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image

पर्सनल जानकारी सेफ रखना बहुत जरूरी।

Photo : IANS

What is Masked Aadhaar Card: अपनी पर्सनल जानकारी सेफ रखना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग बिना जाने अपना डेटा खतरे में डाल देते हैं। इसमें सबसे ज्यादा तब जब आप होटल में अपना आधार कार्ड देते हैं। जहां होटल का कमरा बुक करने के लिए आधार कार्ड देना ही होता है। ऐसे में कार्ड का डेटा चोरी होने का डर रहता है। ऐसे में आपको मास्क आधार कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।

What is Masked Aadhaar Card?

मास्क आधार कार्ड से आप अपने आधार नंबर के पहले आठ अंक छिपा सकते हैं और सिर्फ आखिरी चार अंक दिखा सकते हैं। इससे पर्सनल जानकारी कम लोगों को दिखेगी और आप सुरक्षित रहेंगे। इससे आपको ओरिजनल आधार कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

How to download masked Aadhaar Card: कैसे डाउनलोड करें

- UIDAI की वेबसाइट पर जाएं

- 'मेरा आधार' पर क्लिक करें

- अपना आधार नंबर डालें और कैप्चा पूरा करें

- अपने मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी डालें

- वेरिफाई करने के बाद, मास्क आधार कार्ड पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें

कहां इस्तेमाल करें masked Aadhaar Card

होटल में चेक-इन या चेक-आउट करते समय इसका इस्तेमाल करें, ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे। यात्रा करते समय हवाई अड्डे पर अपनी पहचान बताने के लिए इसे दिखा सकते हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article