टेक एंड गैजेट्स

URBAN ने लॉन्च किया नया HX30 वायरलेस ANC हेडफोन, मिलेगा दमदार साउंड और शानदार डिजाइन

URBAN HX30 Headphone: इसमें हाइब्रिड एएनसी (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। इसमें डिजिटल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो बाहरी आवाज को 32dB तक ब्लॉक कर देता है, जिससे डिवाइस को क्लियर और इमर्सिव साउंड मिलता है। इसके अलावा हेडफोन में नए AI ऑडियो ड्राइवर्स के साथ इसमें बैलेंस्ड साउंड मिलता है।

Image

URBAN Wireless ANC Headphone HX30

URBAN HX30 Headphone: भारतीय स्मार्ट वियरेबल्स ब्रांड URBAN ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज को और बढ़ाते हुए नया URBAN HX30 Wireless एएनसी ओवर-द-ईयर हेडफोन लॉन्च किया है। यह हेडफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हाई-क्वालिटी साउंड के साथ नॉइज फ्री एक्सपीरियंस चाहते हैं।

कितनी है कीमत

इसकी लॉन्च कीमत 1,999 रखी गई है और यह URBAN की वेबसाइट (gourban.in), अमेजन, फ्लिपकार्ट और कुछ सस्ते स्ट्रैटेजी स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इसमें हाइब्रिड एएनसी (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। इसमें डिजिटल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो बाहरी आवाज को 32dB तक ब्लॉक कर देता है, जिससे डिवाइस को क्लियर और इमर्सिव साउंड मिलता है। एक डेडिकेटेड बटन से ANC को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। साथ ही ट्रांसपेरेंसी मोड से यूजर बाहर की आवाज भी सुन सकता है जब जरूरत हो।

इसके अलावा हेडफोन में नए AI ऑडियो ड्राइवर्स के साथ इसमें बैलेंस्ड साउंड मिलता है। इसमें दमदार बास, क्लियर मिड्स और शार्प हाई नोट्स का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Bluetooth 5.4 और AUX मोड दोनों दिए गए हैं, जिससे लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट, और स्मार्ट टीवी से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

बैटरी बैकअप

एक बार फुल चार्ज करने पर यह 14 घंटे तक की प्लेबैक देता है और USB Type-C से फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। ट्रैवल फ्रेंडली डिजाइन के साथ इसे आसानी से फोल्ड करके कैरी किया जा सकता है। Siri और Google Assistant जैसे वॉयस असिस्टेंट को भी आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article