iPhone 16 पर मिल रही है सबसे बड़ी छूट, Big Saving Days Sale में हुआ बड़ा प्राइस कटअगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काफी खास रहने वाला है। इस सप्ताह भारत में कई सारे नए स्मार्टफोन्स की सेल शुरू होने जा रही है। इस लिस्ट में iPhone से लेकर Nothing जैसे ब्रैंड के प्रीमियम स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इसलिए अगर आप नया फोन लेने जा रहे हैं तो बस कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए। जल्द ही आपके पास कई सारे नए ऑप्शन्स मौजूद होंगे।
मोबाइल खरीदार को जल्द मिलेंगे कई सारे नए ऑप्शन्स।
Moto Edge 70 Fusion
मोटोरोला फैंस के लिए गुड न्यूज है कि Moto Edge 70 Fusion फोन की सेल 12 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस स्मार्टफोन की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन मे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है।
iPhone 17e
iPhone 17e को एप्पल ने हाल ही में लॉन्च किया था। अब जल्द ही यह बिक्री के लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी सेल 11 मार्च से शुरू होगी। एप्पल ने इसे 65,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें A19 चिप का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते आईफोन में 48MP का कैमरा मिलता है।
Ai+ Pulse 2
Ai+ Pulse 2 को कंपनी ने भारतीय बाजार में 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसकी सेल भी बाजार में 11 मार्च से शुरू होने वाली है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Unisoc T7250 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। फोन में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है।
Nothing Phone 4a
अगर आपको ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला स्मार्टफोन पसंद है तो Nothing Phone 4a की सेल जल्द ही भारतीय बाजार में शुरू होगी। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 13 मार्च से उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 31,99 रुपये है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
Realme Narzo Power 5G
Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में 10 मार्च से शुरू हो रही है। इस फोन को पिछले हफ्ते ही 10001mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान ऑफर के साथ इसे 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर, 50MP का कैमरा और 10001mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
