Upcoming Phone: इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Upcoming Phone In India: साल के पहले महीने में वनप्लस 12, रियलमी 12 सीरीज, सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज, ओप्पो रेनो 12 और मोटो एम34 5जी जैसे स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। कई फोन इसी हफ्ते भारत में दस्तक देंगे।

Upcoming Phone In India: साल 2024 शुरू हो गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी कई सारे स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने को तैयार है। साल के पहले महीने में वनप्लस 12, रियलमी 12 सीरीज, सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज, ओप्पो रेनो 12 और मोटो एम34 5जी जैसे स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। कई फोन इसी हफ्ते भारत में दस्तक देंगे। यदि आप भी नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

Moto G34 5G

मोटोरोला के किफायती 5जी फोन को कल यानी 9 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मोटो जी34 5जी में स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले, IP52 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग, 50MP कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत 11 हजार से कम हो सकती है।

End of Feed