Google: ब्रिटेन में गूगल को लगी फटकार, डिजिटल एड बिजनेस को गलत तरीके से मैनेज करने का आरोप

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 7, 2024, 10:07 AM IST

Google Digital ads Business: डिजिटल विज्ञापन के इकोसिस्टम में गूगल एक अहम भूमिका निभाता है, जो पब्लिशर को वेबसाइटों और ऐप्स पर विज्ञापन के लि एस्पेस मैनेज करने के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करता है। ब्रिटेन के नियामकों ने प्रतिस्पर्धा रोधी व्यवहार के जरिए डिजिटल विज्ञापन में अपनी दबदबे की स्थिति का फायदा उठाने के लिए गूगल को फटकार लगाई है।

Google Digital ads Business: ब्रिटेन का प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (CMA) गूगल के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकता है। CMA के अनुसार, गूगल ने डिजिटल एड में अपने पावर का गलत फायदा उठाया है। ब्रिटेन के नियामकों ने प्रतिस्पर्धा रोधी व्यवहार के जरिए डिजिटल विज्ञापन में अपनी दबदबे की स्थिति का फायदा उठाने के लिए गूगल को फटकार लगाई है। ऐसे में कंपनी पर एडटेक से जुड़े बिजनेस प्रैक्टिस को लेकर दबाव बढ़ रहा है।

Google Digital ads Business

डिजिटल विज्ञापन में गूगल का दबदबा।

विज्ञापनदाताओं को नुकसान

ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (CMA) ने कहा कि अमेरिकी कंपनी ब्रिटेन के 1.8 अरब पाउंड (2.4 अरब अमेरिकी डॉलर) के डिजिटल विज्ञापन मार्केट में ऑनलाइन पब्लिशर और विज्ञापनदाताओं को नुकसान पहुंचाते हुए अपनी सर्विसेज को वरीयता देती है।

End of Feed