UIDAI और Google के बीच हुई पार्टनरशिप, Maps के जरिए होगा आधार से जुड़ा यह जरूरी काम

आज के डिजिटल भारत में नागरिकों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय और दमदार पहल की गई है। UIDAI और Google मिलकर एक सुविधा देने जा रहे हैं जिसका सीधा फायदा करोड़ों लोगों तक पहुंचेगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अपने करोड़ों आधार धारकों के लिए कई तरह की नई-नई सुविधाएं लेकर आता रहता है। अब UIDAI ने आधार धारकों को एक नई सुविधा देने का फैसला किया है। UIDAI और Google मिलकर एक नई सर्विस शुरू करने जा रहे हैं जिससे करोड़ों लोगों को डेली रूटीन लाइफ में बड़ी मदद मिलने वाली है। आधार धारक अब Google Maps की मदद से आसानी से अपने नजदीकी आधार केंद्र को सर्च कर पाएंगे।

UIDAI Google

इस नई सुविधा का करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा।

इस नई सुविधा का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि तहत जब कोई व्यक्ति Google Maps पर आधार केंद्र सर्च करेगा, तो उसे केवल सत्यापित (Verified) आधार केंद्रों की ही जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को फर्जी या गलत केंद्रों में भटकने से राहत मिलेगी।

End of Feed