Airtel के करोड़ों यूजर्स को मिल गई बड़ी राहत, सस्ते प्लान से कॉलिंग के साथ 365 दिन तक सिम रखें एक्टिव
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। अगर आपके पास एयरटेल का सिम कार्ड है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब मोबाइल यूजर्स कम पैसे खर्च करके एक साल तक अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 26 2026, 13:39 IST
Image Credit : Airtel/Digit01 / 07
देशभर में करीब 40 करोड़ लोग एयरटेल की सर्विस इस्तेमाल करते हैं। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी कई तरह के सस्ते और फोर्डेबल प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है।
Image Credit : Airtel/Digit02 / 07
मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। हर एक कैटेगरी में मोबाइल यूजर्स को लॉन्ग टर्म प्लान्स के साथ शॉर्ट टर्म रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं।
Image Credit : Airtel/Digit03 / 07
अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं और कॉलिंग वाला सस्ता लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो आपकी टेंशन अब खत्म होने वाली है। एयरटेल की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जो सबसे कम कीमत में सालभर की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Airtel/Digit04 / 07
Airtel के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 1849 रुपये है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो रिचार्ज प्लान में अधिक पैसे नहीं खर्च करना चाहते।
Image Credit : Airtel/Digit05 / 07
एयरटेल ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में पूरे एक साल यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आप अब दो हजार रुपये से कम खर्च करके सालभर अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।
Image Credit : Airtel/Digit06 / 07
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान मिलने वाले फायदों की बात करें तो आप पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। मोबाइल यूजर्स को फ्री कॉलिंग की यह सुविधा लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क पर मिलती है।
Image Credit : Airtel/Digit07 / 07
आपको बता दें कि यह रिचार्ज प्लान एयरटेल का एक वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान है इसलिए इसमें डेटा की सुविधा नहीं दी जाती है। अगर आपको सिर्फ कॉलिंग वाला सस्ता प्लान चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। लेकिन डेटा बेनिफिट्स के लिए आपको दूसरे प्लान की तरफ जा सकते हैं।