Twitter पर अब एक बार में कर सकेंगे लंबे-लंबे Tweet, 10,000 हुई कैरेक्टर लिमिट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 14, 2023, 01:41 PM IST

Twitter ने यूजर्स को चौंकाते हुए Tweet करने की कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़कर सीधा 10,000 कर दिया है। अब लोगों को एक लंबा ट्वीट कई टुकड़ों में करने की जरूरत नहीं होगी। जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये फायदा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट बढ़ी
  • 280 से सीधे 10,000 तक बढ़ाई
  • अब कर सकेंगे लंबे-लंबे ट्वीट

Twitter Character Limit Extended: ट्विटर वाली चिड़िया ने अब अपने पर फैलाने शुरू कर दिए हैं और कंपनी ने ऐसा फैसला लिया है जिससे यूजर्स का मुंह खुला का खुला रह गया है। पहले जहां अपनी लंबी बात रखने के लिए आपको कई सारे ट्वीट्स करने पड़ते थे, वहीं अब आप एक ही ट्वीट में पूरा का पूरा निबंध लिख सकते हैं। कहने का मतलब ट्विटर ने कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 10,000 कर दिया है। सिर्फ यही नहीं, अब यूजर्स टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग भी कर सकेंगे जिनमें बोल्ड और इटैलिक शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स के लिए मॉनिटाइजेशन फीचर भी पेश किया गया है।

Twitter New Updates

अब यूजर्स टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग भी कर सकेंगे जिनमें बोल्ड और इटैलिक शामिल हैं

अब एक ट्वीट में लिखें पूरा निबंध

End of Feed