Twitter Blue Subscription Service: ट्विटर अपने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस को आगे बढ़ाते हुए कई लोकप्रिय संस्थाओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटाना शुरू कर दिया है। और इस ब्लू टिक हटने वाले अकाउंट में न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट के अकाउंट भी शामिल हो चुके हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने ट्विटर ब्लू टिक के लिए पेमेंट करने से मना कर दिया है। सीएनएन के ओलिवर डार्सी के मुताबिक, द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट, पोलिटिको, वोक्स मीडिया, बज़फीड और अन्य पब्लिशर्स अपने पत्रकारों को ट्विटर पर वैरिफाइड करने के लिए पेमेंट नहीं करेंगे।
भारत में 900 रुपये है ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत
भारत में ट्विटर के एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 900 रुपये है, वहीं वेब यूजर्स के लिए इसकी कीमत 650 रुपए है। 6 हजार 800 रुपये में सालाना सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। पहले ट्विटर ब्लू टिक सिर्फ प्रसिद्ध लोगों को दी जाती थी, इसमें नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, मशहूर हस्तियां, वैज्ञानिक आदि शामिल थे, लेकिन अब कोई भी व्यक्ति पैसे देकर ब्लू टिक ले सकता है।
ट्विटर ब्लू टिक पेड सब्क्रिप्शन के फीचर्स
अगर आप ट्विटर ब्लू को सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपके लिए ट्वीट्स करने की कैरेक्टर लिमिट बढ़ जाएगी। आप बड़े-बड़े ब्लॉग या आर्टिकल लिख पाएंगे। ट्वीट एडिट का विकल्प भी उन यूजर्स को मिलेगा जिन्होंने सब्सक्रिप्शन लिया है।
कू बन सकता है अच्छा विकल्प
देसा ट्विटर के नाम से लोकप्रिय कू (Koo) ऐप के सह-संस्थापक, मयंक बिदावतका ने सभी मशहूर शख्सियतों को फ्री में हमेशा के लिए वेरिफिकेशन देने की बात कही है। उन्होंने आगे बताया कि कू पिछले तीन सालों से 100 से ज्यादा देशों के 6 करोड़ से अधिक डाउनलोड के साथ दूसरा सबसे बड़ा माइक्रोब्लॉग बन चुका है।
