Truecaller Lite ऐप भारत में हुआ लॉन्च, कम स्टोरेज वाले फोन में भी मिलेंगे सारे फीचर्स

Truecaller Lite भारत में लॉन्च हो गया है। सिर्फ 10MB स्टोरेज वाले इस Android ऐप में कॉलर आईडी, फ्रॉड कॉल ब्लॉकिंग और नंबर सर्च जैसे फीचर्स मिलते हैं।

स्मार्टफोन में स्टोरेज कम होने या फोन की रफ्तार धीमी पड़ने की समस्या से परेशान यूजर्स के लिए Truecaller ने नया ऐप लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में Truecaller Lite पेश किया है, जिसे खास तौर पर कम स्टोरेज और कम रैम वाले Android स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है।

Truecaller Lite app

फ्रॉड कॉल से सुरक्षा के लिए क्या मिलेगा?

इस ऐप की खास बात यह है कि यह करीब 10MB स्टोरेज में काम करता है, जबकि इसमें कॉलर आईडी, स्पैम कॉल ब्लॉक करने और नंबर सर्च करने जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। यानी फोन में ज्यादा जगह खर्च किए बिना अनजान कॉल करने वाले की पहचान करने और धोखाधड़ी वाली कॉल से बचने में मदद मिल सकती है।

End of Feed