टेक एंड गैजेट्स

इंतजार हुआ खत्म! तीन बार मुड़ने वाला इस दिन होगा लॉन्च, Apple-Samsung की बढ़ेगी टेंशन

2025 साल में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। साल के आखिरी कुछ महीनों भी स्मार्टफोन बाजार में कई बड़े धमाके होने वाले हैं। अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करते हैं तो बता दें कि जल्द ही बाजार में तीन बार मुड़ने वाला फोन आने वाला है।

Image

स्मार्टफोन बाजार में जल्द दस्तक देने वाला है ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन।

अगर आप एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अभी तक फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का क्रेज खत्म नहीं हुआ था कि अब तीन बार मुड़ने वाला यानी ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन भी दस्तक देने जा रहा है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे बाजार में एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Huawei Mate XTs Ultimate Design ट्राई-फोल्ड होगा। आप इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले को तीन बार मोड़ सकेंगे।

इस दिन लॉन्च होगा ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन

Huawei Mate XTs को कंपनी 4 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है। हुवावे फिलहाल अभी इसे अपने होम मार्केट में लॉन्च करेगी। इसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का लुक बाजार में पहले से मौजूद Mate XT जैसा ही मिल सकता है। इस ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन में आपको वाइट लेदर बैक पैनल के साथ गोल्डन एक्सेंट्स वाला डिजाइन मिलने वाला है।

आपको बता दें कि सैमसंग और एप्पल अभी भी फोल्डेबल फोन्स पर ही काम कर रहे हैं वहीं हुवावे लगातार ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी ने Huawei Mate XTs की लॉन्चिंग को कंफर्म करके Apple-Samsung की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है।

Huawei Mate XTs के फीचर्स

Huawei Mate XTs को कंपनी चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है जिसमें ब्लैक, रेड, वाइट और पर्पल शामिल होंगे। इसके बैक पैनल में ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसमें आपको चार कैमरा सेंसर मिलेंगे। कैमरा सेटअप में आपको अल्ट्रा वाइड, पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलेगा।

इस ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी नया Huawei Kirin 9020 प्रोसेसर दे सकती है। अगर आप ग्राफिक्स से रिलेटेड वर्क करते हैं तो आपको इसमें Maleoon 920 GPU का सपोर्ट मिलेगा। लीक्स की मानें तो इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कंपनी सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट दे सकती है। Huawei Mate XTs में कंपनी 16GB तक की रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज दे सकती है।

यह भी पढ़ें-

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article