Jio का फिर कायम हुआ दबदबा, अक्टूबर में जोड़े इतने लाख ग्राहक, Airtel-BSNL की भी हुई मौज

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सब्सक्राइबर्स को लेकर नई रिपोर्ट जारी कर दी गई है। अपने साथ नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में एक बार फिर जियो ने बाजी माल ली है।

रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। चारों ही कंपनियों के सब्सक्राइबर बेस को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। TRAI की नई रिपोर्ट अक्टूबर महीने के यूजर्स को लेकर जारी की गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर महीने में भी जियो ने सबसे ज्यादा ग्राहक अपने साथ जोड़ने में दबदबा कायम रखा। नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के मामले में दूसरे नंबर एयरटेल और तीसरे स्थान में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल रही।

TRAI Report (1)

अक्टूबर महीने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी लाखों नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा।(फोटो क्रेडिट-iStock)

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर महीने में रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा 19.97 लाख नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़े। इस रिपोर्ट के अब जियो का यूजरबेस बढ़कर 48.47 करोड़ हो गया है। यह संख्या भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में कुल यूजर्स का 41 फीसदी है। ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ती जियो की पकड़ ने कंपनी को इस बढ़त को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed