India Digital Fest:भारत सबसे बड़े डिजिटल वित्तीय इकोसिस्टम बनने की ओर-एम.के.आनंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2023, 01:25 PM IST

Times Network India Digital Fest: साल 2025 तक देश की 120 करोड़ आबादी ऑनलाइन गतिविधियों को करने के लिए सक्षम होगी। जो कि दुनिया में किसी भी देश में सबसे ज्यादा सक्षम आबादी होगी।

Times Network IDF: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया डिजिटल फर्स्ट (India Digital First) का आगाज हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के.आनंद ने कहा कि इसके पहले भविष्य इतना रोमांचक नहीं था। और कभी भी दुनिया के 8 अरब लोग तकनीकी से इस तरह लैस नहीं थे। हमें इस बात का भी अहसास है कि आने वाले समय में कई तकनीकी हमारे जीवन को प्रभावित करने वाली हैं। और भारत इस दिशा में अपने ग्रोथ से दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल वित्तीय इकोसिस्टम की ओर बनने की ओर बढ़ रहा है।

MK ANAND

इंडिया डिजिटल फेस्ट को संबोधित करते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के.आनंद

हम पहले ही देख चुके हैं कि कैसे डिजिटल भुगतान ने हमारे लेन-देन के तरीके को बदल दिया है। डिजिटल पेमेंट सिस्टम और ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का विकास भविष्य के वित्तीय लेन-देन को नया रुप दे रहे हैं। जहां तक भारत की बात है तो 83 करोड़ लोग इंटरनेट से जुड़ चुके हैं। और इस विकासगाथा के कारण भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल वित्तीय इकोसिस्टम की ओर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। साल 2025 तक देश की 120 करोड़ आबादी ऑनलाइन गतिविधियों को करने के लिए सक्षम होगी। जो कि दुनिया में किसी भी देश की सबसे ज्यादा सक्षम आबादी होगी।

End of Feed