टेक एंड गैजेट्स

Thomson GD95 Desert Cooler: 95 लीटर का दम, लेकिन क्या दे पाया सुकून? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Thomson GD95 Desert Cooler: Thomson GD 95 में वो सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जो एक डेजर्ट कूलर में होने चाहिए। इसमें तीन स्पीड कंट्रोल (low, medium, high) दिया गया है, जिससे आप तापमान और हवा की जरूरत के हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

Image

Thomson GD95 Desert air Cooler

Thomson GD95 Desert Cooler रिव्यू: हर साल जैसे ही गर्मियों की शुरुआत होती है, बाजार में एयर कूलर्स की मांग अचानक से बढ़ जाती है। आम तौर पर ग्राहक एक ऐसे कूलर की तलाश में रहते हैं जो बड़ी कूलिंग क्षमता, बेहतर हवा, कम बिजली खर्च और टिकाऊपन जैसे बेसिक पहलुओं पर खरा उतर सके। इस साल Thomson ने अपने Gladiator Series के तहत एक नया डेजर्ट एयर कूलर Thomson 95L Desert Air Cooler (GD95) पेश किया है। कंपनी इसे दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी क्षमता और भरोसेमंद डिजाइन वाला प्रोडक्ट बता रही है। लेकिन क्या यह कूलर सिर्फ स्पेसिफिकेशन शीट तक ही सीमित है या वाकई गर्मियों में आपकी असली जरूरतों को पूरा करता है? चलिए जानते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Thomson GD95 देखने में एक पारंपरिक डेजर्ट कूलर जैसा ही लगता है। इसका साइज 645x560x1305mm है, और यह 17.13 किलोग्राम (नेट वेट) का है। इसका मतलब ये है कि यह एक बड़ा और वजनी कूलर है, जिसे आप एक छोटे कमरे या सीमित जगह में रखना चाहें तो परेशानी हो सकती है। हां, इसमें दिए गए मेटल कैस्टर व्हील्स मूवमेंट को थोड़ा आसान बना देते हैं, लेकिन प्लेसमेंट का ध्यान रखना जरूरी है।

कूलर की बॉडी प्लास्टिक की है, जो मोटी जरूर है लेकिन इसे देखकर प्रीमियम फील नहीं आता। यह कूलर दिखने में बहुत आकर्षक नहीं है और डिजाइन थोड़ा पुराना लग सकता है। अगर आप अपने कमरे की सुंदरता के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक आइटम चुनते हैं, तो यह पॉइंट आपके लिए मायने रख सकता है।

क्या है खास फीचर्स

Thomson GD95 में वो सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जो एक डेजर्ट कूलर में होने चाहिए। इसमें तीन स्पीड कंट्रोल (low, medium, high) दिया गया है, जिससे आप तापमान और हवा की जरूरत के हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। ऑटोमैटिक वर्टिकल लूवर मूवमेंट इसमें मौजूद है, जिससे हवा कमरे के एक बड़े हिस्से में फैलाई जा सकती है। हालांकि हॉरिजॉन्टल मूवमेंट मैनुअल है।

इसके अलावा इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर, इन्वर्टर कंपैटिबिलिटी, और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन जैसे उपयोगी फीचर्स भी शामिल हैं। कूलिंग के लिए इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स हैं, जो अच्छे एयर फिल्टरिंग और वॉटर रिटेंशन में मदद करते हैं। ये पैड्स धूल और मिट्टी को रोकते हैं, जिससे हवा थोड़ी साफ लगती है, हालांकि समय-समय पर इन्हें साफ करना जरूरी है।

परफॉर्मेंस: क्या यह वाकई राहत देता है?

GD95 की सबसे खास बात इसका 95 लीटर का वाटर टैंक है, जो इसे बड़े और लंबे समय तक चलने वाले सेशन्स के लिए उपयुक्त बनाता है। अगर एक बार टंकी भर दी जाए तो यह 10-12 घंटे तक बिना रुके चल सकता है, बशर्ते कि आप लगातार हाई स्पीड पर इस्तेमाल न करें।

इसमें लगे 18 इंच के फैन ब्लेड और 1350 RPM की मोटर के दम पर यह कूलर 60 फीट तक हवा फेंकने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि इसकी एयर डिलीवरी 7200 क्यूबिक मीटर/घंटा है, जो कागजों में जरूर प्रभावशाली लगता है। हकीकत में ये कूलर एक बड़े हॉल या 200-300 वर्गफुट के कमरे के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है, बशर्ते कमरे में वेंटिलेशन की व्यवस्था हो।

गर्मी के चरम समय यानी 45 डिग्री से ऊपर के तापमान में यह पूरी तरह से 'एसी जैसा कूल' तो नहीं देता, लेकिन अगर आप इसके सामने बैठते हैं तो हवा में ठंडक का साफ असर महसूस होता है- खासकर अगर पानी में बर्फ डाल दी जाए।

बिजली की खपत और मोटर क्वालिटी

Thomson GD95 की पावर रेटिंग 270 वॉट है और यह लगभग 0.27 यूनिट प्रति घंटे की बिजली खपत करता है। अगर आप इसे दिन में 10 घंटे चलाएं, तो लगभग 2.7 यूनिट खर्च होती है, यानी महीने में 80 से 100 यूनिट की अतिरिक्त बिजली खपत हो सकती है। यह उन लोगों के लिए मायने रखता है जो बिजली बिल को लेकर सतर्क रहते हैं।

कूलर की मोटर में थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मौजूद है, जिससे यह लंबे समय तक गर्म होने के बावजूद सुरक्षित रहती है। मोटर की वायरिंग एल्युमिनियम की है, जो आमतौर पर कॉपर की तुलना में सस्ती और कम टिकाऊ मानी जाती है, लेकिन कंपनी ने इसमें डबल बॉल बेयरिंग का इस्तेमाल किया है जो इसकी लाइफ बढ़ाने में मदद करता है।

कुछ हाइलाइट्स जो जानना जरूरी है

  • 95 लीटर वॉटर टैंक- बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं
  • थ्री-स्पीड कंट्रोल- मौसम और जरूरत के हिसाब से एडजस्टमेंट
  • 3-साइड हनीकॉम्ब पैड्स- बेहतर कूलिंग
  • इन्वर्टर कंपैटिबल- बिजली कटौती में भी काम करता है
  • 18 इंच फैन डायामीटर- बड़ा और दमदार एयर थ्रो

क्यों खरीदें?

  • बड़े हॉल या कमरे के लिए उपयुक्त
  • लंबा एयर थ्रो और प्रभावशाली कूलिंग
  • किफायती बिजली खपत (डेजर्ट कूलर की कैटेगरी में)
  • मजबूत और टिकाऊ मोटर प्रोटेक्शन
  • थ्री-साइड कूलिंग पैड से हवा में ठंडक बनी रहती है

क्यों न खरीदें?

  • साइज और वजन बड़ा है- छोटे कमरे में रखना मुश्किल
  • डिजाइन आकर्षक नहीं- प्रीमियम फील की कमी
  • हॉरिजॉन्टल लूवर मैनुअल हैं-हर बार हाथ से सेट करना पड़ता है
  • एल्युमिनियम वाइंडिंग-कॉपर जितनी टिकाऊ नहीं मानी जाती
  • पानी भरने के बाद मूव करना मुश्किल होता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article