32mp फ्रंट कैमरे वाले इस फोन की बिक्री भारत में शुरू, 40W की वायरलेस चार्जिंग भी है
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Feb 3, 2026, 03:36 PM IST
लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। जैसे कि ₹5,000 का इंस्टेंट कैशबैक या ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस, जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा, 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI, जिसकी शुरुआत ₹3,055 प्रति माह से होती है, इसके अलावा कंपनी फोन के साथ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री दे रही है।
Vivo X200T
Vivo ने भारत में अपनी X200 सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo X200T को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह फोन पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ था और इसे मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया गया है। खास बात यह है कि इसमें Zeiss के साथ मिलकर तैयार किए गए ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं।
Vivo X200T की भारत में कीमत
भारत में Vivo X200T की शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है, जिसमें यूज़र्स को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹69,999 है। यह स्मार्टफोन Seaside Lilac और Stellar Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Vivo India की ई-स्टोर, Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
लॉन्च ऑफर्स में क्या मिलेगा फायदा?
लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। जैसे कि ₹5,000 का इंस्टेंट कैशबैक या ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस, जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा, 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI, जिसकी शुरुआत ₹3,055 प्रति माह से होती है, इसके अलावा कंपनी फोन के साथ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री दे रही है।
दमदार डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
Vivo X200T में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स और पिक्सल डेंसिटी 460 PPI है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6 पर चलता है और कंपनी इसे 5 साल के OS अपडेट व 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
Zeiss कैमरों के साथ शानदार फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए Vivo X200T में Zeiss-बैक्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी और बैटरी
Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB LPDDR5x Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।