टेक एंड गैजेट्स

वो चीजें जो आप Thread से नहीं कर सकते, केवल ट्विटर के पास हैं ये खास फीचर्स

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jul 10, 2023, 01:35 PM IST

Twitter Vs Thread:अगर Twitter और Thread को लेकर कंम्प्टीशन बढ़ता है तो इसका फायदा यूजर्स को मिल सकता है। इसके तहत थ्रेड कई ऐसे फीचर्स ऐड कर सकता है, जो फिलहाल ट्विटर में मौजूद हैं। इसके अलावा एलन मस्क को ट्विटर पर यूजर बनाए रखने के लिए अपने कई नए नियमों को रोलबैक या उसमें बदलाव करना पड़ा सकता है।

Image

थ्रेड और ट्विटर में कौन है बेस्ट

Twitter Vs Thread:जब से फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने Thread App को लांच किया है। उसी समय से Thread और Twitter की तुलना होने लगी है। और उसके पिछले 4 दिनों में दुनिया भर में 10 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं। शायद इसी खतरे को देखते हुए एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने थ्रेड को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दे डाली है। असल में टेक्नोलॉजी वॉर दुनिया के दो दिग्गज अरबपति के बीच हो रहे हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए दोनों प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव दिख सकते हैं। हालांकि अभी तक के फीचर्स को देखा जाय तो ट्विटर में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो थ्रेड में मौजूद नहीं हैं।

इन फीचर्स पर ट्विटर भारी

  • हैशटैग का ऑप्शन नहीं
  • थ्रेड अभी ऐप पर ही मौजूद हैं, जबकि ट्विटर का वेब वर्जन भी है।
  • थ्रेड में पोस्ट एडिट करने का ऑप्शन नहीं है। जबकि ट्विटर के प्रीमियम यूजर्स यह काम आसानी से कर सकते हैं।
  • थ्रेड में प्राइवेट मैसेज की सुविधा भी नहीं मिलती है।
  • इसके अलावा थ्रेड के जरिए ट्रेंडिंग टॉपिक्स देखने की भी सुविधा फिलहाल नहीं है।

यूजर्स को मिलेगा फायदा

अगर Twitter और Thread को लेकर कंम्प्टीशन बढ़ता है तो इसका फायदा यूजर्स को मिल सकता है। इसके तहत थ्रेड कई ऐसे फीचर्स ऐड कर सकता है, जो फिलहाल ट्विटर में मौजूद हैं। इसके अलावा एलन मस्क को ट्विटर पर यूजर बनाए रखने के लिए अपने कई नए नियमों को रोलबैक या उसमें बदलाव करना पड़ा सकता है। मस्क ने ट्विटर में कमाई बढ़ाने के लिए ब्लूटिक, लॉग इन, कैरेक्टर लिमिट , अकाउंट प्रोफाइल को लेकर कई अहम बदलाव किए हैं।

शुरू हो चुकी है जुबानी जंग

मस्क को लगता है कि जुकरबर्ग ने Thread को शुरू कर उनके Twitter के एकछत्र राज को गंभीर चुनौती दे डाली है। मस्क को डर इस बात का है कि जुकरबर्ग अपनी दौलत से Twitter के मुकाबले Thread खड़ा कर लेंगे। और अगर ऐसा होता है तो Twitter के जरिए दुनिया को अपने हिसाब से चलाने का सपना देख रहे मस्क को झटका लगेगा। और शायद इसीलिए वह जुकरबर्ग पर कॉपी पेस्ट का आरोप लगा रहे हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article