भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे बड़ा QD Mini LED TV, कीमत 30 लाख रुपये

TCL QD Mini LED TV: इस टीवी में 115 इंच की 4K रेजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन के साथ HDR5000 निट्स, HDR10+, TUV ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर फ्री जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। TCL का यह टीवी पेटेंट T-Screen Ultra टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

TCL QD Mini LED TV: TCL ने भारत में दुनिया का सबसे बड़ा QD Mini LED TV लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टटीवी 115 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टीवी ऐसे दमदार फीचर्स से लैस है जो आपको घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा अनुभव देंगे। इसके साथ AI पावर्ड प्रोसेसर और हाई-फाई ऑडियो सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में।

QD Mini LED TV की कीमत और उपलब्धता

TCL के इस 115 इंच QD Mini LED TV की कीमत 29,99,990 रुपये है। यानी इसे खरीदने के लिए आपको करीब 30 लाख रुपये खर्च करने होंगे। यह टीवी रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि इस प्रीमियम टीवी के साथ कंपनी सीमित समय के लिए 75 इंच का QLED TV फ्री दे रही है। इस टीवी के साथ एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी दी गई है। TCL QD Mini LED TV को सिनेमा और गेमिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है।

End of Feed