टेक एंड गैजेट्स

10 मिनट में पहुंच जाएगा खाना! Swiggy ने 400 से ज्यादा शहरों में शुरू की यह सर्विस

Instant Food Delivery Service: स्विगी ने सोमवार को बयान में कहा, शुरुआत में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली, मुंबई और पुणे में पेश किया गया ‘बोल्ट’ अब जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, इंदौर, कोयम्बटूर तथा कोच्चि जैसे शहरों में भी सक्रिय है।

Image

Swiggy Food Delivery Service (Image Source: iStockphoto)

Instant Food Delivery Service: ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी ने अपनी 10 मिनट में खाने के सामान पहुंचाने वाली अपनी सर्विस ‘बोल्ट’ का विस्तार भारत के 400 से अधिक शहरों और कस्बों में किया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘बोल्ट’ को सबसे अधिक अपनाया गया है।

इन शहरों में शुरू हुई सुविधा

स्विगी ने सोमवार को बयान में कहा, शुरुआत में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली, मुंबई और पुणे में पेश किया गया ‘बोल्ट’ अब जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, इंदौर, कोयम्बटूर तथा कोच्चि जैसे शहरों में भी सक्रिय है। इसके अलावा रुड़की, गुंटूर, वारंगल, पटना, जगतियाल, सोलन, नासिक, शिलॉन्ग जैसे छोटे व मझोले शहरों में भी इसका विस्तार किया गया है।

इन राज्यों में मिला अच्छा रिस्पॉन्स

बयान में कहा गया, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘बोल्ट’ को सबसे अधिक अपनाया गया है। इसके बाद हरियाणा, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। स्विगी द्वारा रैपिड फूड डिलीवरी सर्विस का व्यापक विस्तार ऐसे समय में हुआ है जब स्टार्टअप इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। पिछले महीने, जेप्टो ने कहा कि वह अपने कैफे बिजनेस का विस्तार कर रहा है , जिसके जरिए वह अपने क्विक कॉमर्स डार्क स्टोर्स से सीमित मात्रा में खाद्य पदार्थ डिलीवर करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article