Super Blue Moon 2023 Date and Time in India: भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व इस बार 30 अगस्त रात्रि से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान आज शाम आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना हो रही है। आज फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून तीनों एक साथ पड़ रहे हैं। यह दुर्लभ घटना तब होती है जब पूर्णिमा उस अवधि के दौरान होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है। इस खगोलीय घटना को 'सुपर ब्लू मून' कहा जाता है। जानें सुपर ब्लड मून क्या होता है, सुपर ब्लड मून का टाइम क्या है और इसे कैसे देख सकते हैं।
क्या होता है सुपरमून, What is Super Blue Moon
ब्लू मून सिर्फ एक शब्द है। इसमें चांद का रंग नीला नहीं होता है। सामान्य रूप से सुनने में यही लगता है कि क्या चंद्रमा का रंग नीला हो जाएगा। इस घटना को देखना और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले कई वर्षों में यह घटना दोबारा नहीं होगी। जब यह यह घटना समाप्त हो जाएगी तो यह इस साल देखा जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा चंद्रमा होगा। NASA का कहना है कि ‘सुपर ब्लू मून औसतन हर 10 साल में घटित होते हैं।
Super Blue Moon time in India
30 अगस्त को सुपर ब्लू मून शाम 6:35 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, 8.37 बजे सुपरमून अपनी सबसे ज्यादा चमक पर पहुंचेगा। चंद्रमा बुधवार, 30 अगस्त को रात 9:36 बजे पर सूर्य के विपरीत होगा और ब्लू मून इसके बाद गुरुवार को सूरज उगने से ठीक पहले लगभग 4:42 बजे अस्त हो जाएगा।
How to See Super Blue Moon
अगर आप सुपर ब्लू मून को देखना चाहते हैं तो आप इसे लाइव कई वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। आप इसे Space.com या इसके YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। आप चंद्रमा को नंगी आंखों से, या दूरबीन और टेलीस्कोप का उपयोग करके देख सकते हैं।
