टेक एंड गैजेट्स

इस स्टार्टअप ने जॉब के लिए डाला पोस्ट, 48 घंटे में 3,000 से ज्यादा रिज्यूम आए

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 17, 2023, 07:27 PM IST

Springworks के फाउंडर और सीईओ को 48 घंटे के भीतर 3,000 रिज्यूम मिले हैं, यानी 3,000 से भी ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है। इससे भारत में नौकरियों और वर्क फ्रॉम होम के तस्वीर साफ होती है।

Image

ये नौकरी पर्मानेंट वर्क फ्रॉम होम है जिसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई थी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 48 घंटे में मिले 3,000 से ज्यादा रिज्यूम
  • पर्मानेंट वर्क फ्रॉम होम दे रही ये कंपनी
  • फाउंडर और सीईओ ने ट्विटर पर बताया

3000 Job Applications In 48 Hours: भारत में युवाओं के बीच नौकरियों की कितनी मारा-मारी चल रही है इस बात का अंदाजा हाल में सामने आई खबर से लगाया जा सकता है। बेंगलुरु में एक स्टार्टअप के फाउंडर और सीईओ को 48 घंटे के भीतर 3,000 रिज्यूम मिले हैं, यानी 3,000 से भी ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है। ये नौकरी पर्मानेंट वर्क फ्रॉम होम है जिसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई थी। इस आंत्रप्रेन्योर ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए बताया कि किस तरह उन्हें शॉक लगा कि भारत में फिलहाल जॉब मार्केट की क्या दशा है।

अब तक मिल चकी 13,000 एप्लिकेशन

स्प्रिंगवर्क्स के सीईओ कार्तिक मंडाविले ने ट्विटर पर कहा, "अपनी वेबसाइट पर नौकरी पाने के लिए 48 घंटे में 3,000 रिज्यूम मिल चुके हैं। क्या जॉब मार्केट का इतना बुरा हाल है? ये हाल इस महीने की शुरुआती से जारी है और अब तक करीब 13,000 आवेदन जॉब के लिए मिल चुके हैं।" मंडाविले ले आगे कहा कि इस जॉब पोजिशन के लिए कोई प्रमोशन नहीं किया गया, यहां तक कि किसी प्लेटफॉर्म पर भी इसे नहीं दिखा गया। ये सिर्फ कंपनी की वेबसाइट देखकर किए गए आवेदन हैं।

मिलेगा पर्मानेंट वर्क फ्रॉम होम

कोविड अब खत्म माना जा रहा है और सभी कॉर्पोरेट और बाकी दफ्तर अब वर्क फ्रॉम होम खत्म कर अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने की बात कह रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों का बड़ा तबका महामारी खत्म होने के बाद भी अब वर्क फ्रॉम होम ही करना चाहता है। यह वजह है कि लोग अब ज्यादा रिमोट वर्किंग के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस वेबसाइट पर प्रोडक्ट, फाउंडर के ऑफिस, सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट इंजीनियर जैसी अन्य कई पोस्ट के लिए जॉब्स पोस्ट किया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article