SoftBank और OpenAI ने मिलाया हाथ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ाने के लिए करेंगे काम

SoftBank, OpenAI to offer AI services in Japan: सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासायोशी सोन और ओपनएआई के प्रमुख सैम अल्टमैन ने तोक्यो में एक कार्यक्रम में अपने सहयोग के बारे में जानकारी दी और जापानी कंपनियों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। ऑल्टमैन ने हाल ही में घोषित ‘'डीप रिसर्च’’ के बारे में बात की, जो चैटजीपीटी को अधिक जटिल काम करने में सक्षम बनाता है।

SoftBank, OpenAI to offer AI services in Japan: जापान के टेक दिग्गज सॉफ्टबैंक ग्रुप और ओपनएआई ने अपनी एआई साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए एसबी ओपनएआई जापान नामक 50-50 हिस्सेदारी वाली कंपनी की स्थापना की सोमवार को घोषणा की। सॉफ्टबैंक ने कहा कि वह अपनी कंपनियों में क्रिस्टल को एकीकृत करने के लिए हर वर्ष तीन अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है।

सॉफ्टबैंक ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ मासायोशी सोन और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Photo: Pool/AFP)

सॉफ्टबैंक ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ मासायोशी सोन और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Photo: Pool/AFP)

End of Feed