भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 3% बढ़ी, कीमत के मामले में सैमसंग सबसे आगे

Smartphone sales in India: 'नथिंग' लगातार तीसरी तिमाही में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड रहा, जिसने 2024 की तीसरी तिमाही में शिपमेंट में 510 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और पहली बार टॉप 10 में एंट्री की। सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर एप्पल है।

Smartphone sales in India: भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 2024 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि हुई है। बुधवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग 23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कीमत के मामले में बाजार में सबसे आगे है, जबकि एप्पल 22 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है।

Smartphone sales in India

Smartphone sales in India

काउंटरपॉइंट के मंथली इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर की लेटेस्ट रिसर्च के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन बाजार का मूल्य एक तिमाही में 12 प्रतिशत (ऑन ईयर) वृद्धि के साथ अब तक के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। 5जी स्मार्टफोन ने कुल शिपमेंट में 81 प्रतिशत की अपनी अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की।

End of Feed