टेक एंड गैजेट्स

भारत में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही डेवलपर्स, गिटहब की रिपोर्ट में दावा

India developers rise 28% to 17 million: भारत के इन परियोजनाओं में योगदान में सालाना आधार पर 95 प्रतिशत की वृद्धि देखी, जो अमेरिका और हांगकांग के बाद विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है। गिटहब का अनुमान है कि भारत 2028 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी डेवलपर कम्यूनिटी बन सकता है।

Image

India developers (Image Source: iStock)

India developers rise 28% to 17 million: माइक्रोसॉफ्ट के डेवलपर प्लेटफॉर्म गिटहब सीईओ थॉमस डोहम्के की ओर से बुधवार को कहा गया कि भारत में डेवलपर्स की आबादी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, "अब भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती डेवलपर आबादी है, वैश्विक टेक टाइटन के रूप में भारत के उदय को रोकना मुश्किल है।"

आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस

डोहम्के ने अगली पोस्ट में लिखा कि भारतीय डेवलपर्स काफी आगे निकल गए हैं और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस (एआई) को बनाने के लिए एआई के उपयोग को बढ़ा रहे हैं। सार्वजनिक उत्पादक एआई परियोजनाओं में योगदानकर्ताओं की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। इससे इस बात की अधिक संभावना है कि अगली बड़ी एआई बहुराष्ट्रीय कंपनी इस महाद्वीप ले निकलेगी।

गिटहब का उपयोग कर रहे डेलवपर्स

कंपनी के मुताबिक, करीब 17 मिलियन से ज्यादा डेलवपर्स भारत में गिटहब का उपयोग कर रहे हैं। 2024 के मुकाबले इसमें 28 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने आगे कहा कि भारत में गिटहब एजुकेशन उपयोगकर्ताओं, सार्वजनिक जेनरेटर एआई परियोजनाओं में योगदानकर्ताओं और ओपन सोर्स परियोजनाओं में योगदान की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है, जो वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में भारत के प्रभाव को दिखाता है।

पिछले वर्ष की तुलना में 79 प्रतिशत की वृद्धि

एआई 2023 की हाइप से आगे बढ़ गया है क्योंकि भारतीय डेवलपर्स और संगठन प्रयोग से अधिक परिणामों को प्राथमिकता देते हैं। पिछले वर्ष की तुलना में 79 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत गिटहब पर सार्वजनिक जेनरेटिव एआई परियोजनाओं में अमेरिका के बाद योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ी डेवलपर कम्यूनिटी है।

भारत के इन परियोजनाओं में योगदान में सालाना आधार पर 95 प्रतिशत की वृद्धि देखी, जो अमेरिका और हांगकांग के बाद विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है। गिटहब का अनुमान है कि भारत 2028 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी डेवलपर कम्यूनिटी बन सकता है।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article