Slimmest 5g curved smartphone: इस साल अभी तक एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स हमें देखने को मिले। साल के आखिरी कुछ महीनों में स्मार्टफोन मेकर कंपनियो की तरफ से हमें बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। भारत में बहुत जल्द ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है जो कि दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि इस स्मार्टफोन को सैमसंग, एप्पल या फिर वनप्लस की तरफ से लॉन्च किया जाएगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लेकर आ रही है।
आ रहा है दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-9to5 Google)
टेक्नो भारत में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है जो कि दुनिया का सबसे पतल स्मार्टफोन हो सकता है। फिलहाल अभी तक कंपनी की तरफ से अपमकिंग स्मार्टफोन का खुलासा नहीं किया गया लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Tecno Spark Slim हो सकता है। टेक्नो ने इस स्मार्टफोन को एक स्टाइलिश प्रीमियम डिजाइन के साथ तैयार किया है।
ये हो सकती है कीमत
Tecno Spark Slim को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। अगर इसकी कीमत की बात करें तो फीचर्स की ही तरह प्राइसिंग भी प्रीमियम कैटेगरी वाली होगी। लीक्स की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को 80,000 रुपये की आस-पास लॉन्च कर सकती है। मार्केट में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर सैमसंग, वनप्लस, एप्पल और गूगल के स्मार्टफोन्स से हो सकती है।
Tecno Spark Slim में फैंस को काफी कम थिकनेस देखने को मिलेगी। यह स्मार्टफोन आईफोन 16 और Galaxy 25 सीरीज से भी पतला हो सकता है। माना जा रहा कि कंपनी इसे इस तरह से डिजाइन किया है जिससे थिकनेस कम रखने पर भी बैटरी क्षमता प्रभावित न हो। आपको बता दें कि टेक्नो ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप MWC 2025 में दिखाया था।
Tecno Spark Slim के संभावित फीचर्स
- Tecno Spark Slim में कंपनी 6.78 इंच का एमोलेड पैनल वाली कर्व्ड डिस्प्ले दे सकती है।
- डिस्प्ले में स्मूथनेस के लिए 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में गूगल पिक्सल की तरफ टॉप पर एक कैमरा सेटअप मिल सकता है।
- इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- कंपनी इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज उपलब्ध करा सकती है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्लिम स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
