Skype is shutting down: माइक्रोसॉफ्ट आधिकारिक तौर पर 5 मई यानी आज शुरुआती इंटरनेट युग की सबसे पॉपुलर वीडियो कॉलिंग सर्विस स्काइप (Skype) को बंद कर रहा है। दो दशकों से अधिक की सर्विस के बाद स्काइप यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि 2003 में स्काइप की शुरुआत हुई थी।
Teams पर ट्रांसफर होगा Skype
Microsoft ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह अपनी पॉपुलर वीडियो कॉलिंग सर्विस को टीम पर शिफ्ट करने के लिए मई 2025 में Skype को बंद करने जा रहा है। कंपनी के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "सभी Skype चैट और कॉन्टैक्ट्स अब उसी लॉगिन से Microsoft Teams में एक्सेस किए जा सकेंगे," जिससे यूजर्स को एक स्मूथ माइग्रेशन का आश्वासन दिया गया है। सभी मौजूदा चैट हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट्स Teams में ट्रांसफर हो जाएंगे।
क्या है इस बदलाव का कारण
माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह कदम उनके कम्युनिकेशन टूल्स को एकजुट करने की दिशा में है। ब्लॉग पोस्ट में लिखा गया, “हम अपने फ्री कंज्यूमर कम्युनिकेशन ऑफरिंग को बेहतर ढंग से ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार ढालने के लिए Skype को मई 2025 में रिटायर कर रहे हैं और Microsoft Teams (फ्री) पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”
- Skype क्रेडिट और प्लान्स की नई खरीदारी बंद कर दी गई।
- मौजूदा सब्सक्रिप्शन बिलिंग साइकिल के अंत तक चलती रहेंगी।
- Skype नंबर उनके एक्सपायरी तक चालू रहेंगे और अन्य कैरियर्स में पोर्ट भी किए जा सकेंगे।
- बंद होने के बाद भी, Skype वेब पोर्टल या Teams पर Skype नंबरों से कॉल प्राप्त की जा सकेंगी।
- Microsoft के अनुसार, "इन नंबरों पर कॉल आने पर Teams में पुश नोटिफिकेशन ट्रिगर होंगे।"
Skype का इतिहास
- 2003: Skype लॉन्च हुआ और इंटरनेट वॉयस व वीडियो कॉलिंग में क्रांति ला दी।
- 2005: 5 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार किया।
- 2005: eBay ने Skype को 2.6 बिलियन डॉलर में खरीदा, लेकिन सही इंटीग्रेशन नहीं हो पाया।
- 2009: Silver Lake और Andreessen Horowitz के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम ने इसे कंट्रोल किया।
- 2011: माइक्रोसॉफ्ट ने Google और Facebook को पछाड़ते हुए स्काइप को 8.5 डॉलर बिलियन में खरीदा।
