गर्मियों के बाद मानसून की पहली बारिश जहां राहत लेकर आती है, वहीं यह अपने साथ उमस (Humidity) भी बढ़ा देती है। अगर आप भी बारिश के मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल कई सारे लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि बारिश के समय एसी को इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? आज के आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने वाले हैं।
मानसून के मौसम के लिए आपको एसी में खास तरह का फीचर दिया जाता है।(फोटो क्रेडिट-iStock)
आपने अक्सर देखा होगा कि बारिश के दौरान या फिर जब बिजली गरजती है तो ज्यादातर लोग टीवी, फ्रीज समेत दूसरे सामान को अनप्लग कर देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बारिश के समय एसी इस्तेमाल करना कितना ठीक है। जब तेज बारिश हो रही हो तो एसी चलाना चाहिए या नहीं?
बारिश में AC चलाना कितना सुरक्षित?
यदि सामान्य या तेज बारिश हो रही है, तो आपको डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप आराम से AC चला सकते हैं। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि AC की आउटडोर यूनिट (कंप्रेशर और कंडेनसर) को 'ऑल-वेदर प्रूफ' डिजाइन किया जाता है। इसके अंदरूनी इलेक्ट्रिकल पार्ट्स वॉटरप्रूफ शील्ड से ढके होते हैं।
धुल जाती है गंदगी: बारिश का पानी असल में आपके आउटडोर यूनिट के लिए अच्छा काम करता है। यह कंडेनसर कॉइल्स पर जमी धूल और मिट्टी को साफ कर देता है, जिससे AC की कूलिंग एफिशिएंसी बढ़ जाती जिसकी वजह से कूलिंग भी बढ़ती है।
उमस से राहत: मानसून के दौरान हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है। जब आप इस मौसम में AC को 'Dry Mode' (ड्राई मोड) पर चलाते हैं, तो यह कमरे की अतिरिक्त नमी को सोखकर उसे सूखा और आरामदायक बना देता है।
ऐसी स्थिति में तुरंत बंद करें AC
भले ही AC बारिश को झेल सकता है, लेकिन नीचे दी गई दो परिस्थितियां आपके लिए थोड़ा खतरनाक साबित हो सकती हैं।
आसमानी बिजली कड़कने पर: यदि बहुत तेज आंधी-तूफान चल रहा है और बिजली कड़क रही है, तो AC को तुरंत बंद कर देना चाहिए और उसका मेन स्विच भी ऑफ कर देना चाहिए।
आउटडोर यूनिट के डूबने पर: यदि आपके इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं या पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि आउटडोर यूनिट का निचला हिस्सा पानी में डूब रहा है, तो AC भूलकर भी न चलाएं।
आसान श शब्दों में कहें तो बारिश AC की दुश्मन नहीं है, बल्कि आसमानी बिजली और जलजमाव (Water Logging) असली दुश्मन हैं। सामान्य बारिश में आप बेफिक्र होकर ड्राई मोड पर AC का आनंद ले सकते हैं। बस मौसम खराब होने या बिजली कड़कने पर सावधानी बरतते हुए इसे बंद कर दें। सुरक्षा में ही समझदारी है।
