Sennheiser ने लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरबड्स, एक बार चार्ज होने पर 60 घंटे तक चलेगी बैटरी

Sennheiser Momentum 4 Wireless: Sennheiser ने इस हेडफोन की बैटरी को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसमें 700mAh की लिथियम बैटरी दी गई है जो कि 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इसमें क्विक चार्जिंग भी है जिसे लेकर 5 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे के बैकअप का दावा है।

Sennheiser ने 80 साल पूरे होने के खास मौके पर Sennheiser Momentum 4 वायरलेस हेडफोन को भारत में पेश किया है। Sennheiser Momentum 4 को जर्मनी के Bond Truluv की साझेदारी में डिजाइन किया गया है। इसकी डिजाइन काफी हद तक Sennheiser HD 414 हेडफोन जैसी है जो कि कंपनी का आइकॉनिक हेडफोन है। एक बार की चार्जिंग के बाद Sennheiser Momentum 4 की बैटरी को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

Sennheiser Momentum 4 Wireless headphone

Sennheiser Momentum 4 Wireless headphone/Photo- Sennheiser

Sennheiser Momentum 4 Wireless की कीमत

भारतीय बाजार में Sennheiser Momentum 4 वायरेस हेडफोन की कीमत 26,990 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि स्टैंडर्ड हेडफोन को 34,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

End of Feed