टेक एंड गैजेट्स

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी : पीएम मोदी

40 से अधिक देशों के इंडस्ट्री लीडर्स, इनोवेटर्स और प्रतिनिधियों की वैश्विक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत में विश्वास करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

Image

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी : पीएम मोदी

Vikram-32 microprocessor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में 'सेमीकॉन इंडिया 2025' का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग के केवल बैकएंड से आगे बढ़ रहा है और अब वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनने के लिए एक फुल-स्टैक इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।

40 से अधिक देशों के इंडस्ट्री लीडर्स, इनोवेटर्स और प्रतिनिधियों की वैश्विक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत में विश्वास करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। सेमीकंडक्टर की दुनिया में, तेल को अक्सर काला सोना कहा जाता है, जबकि चिप्स को डिजिटल हीरा माना जाता है।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का सेमीकंडक्टर प्रयास केवल चिप्स बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण इकोसिस्टम का निर्माण करना है, जो वैश्विक उद्योग को नए सिरे से परिभाषित करेगा। उन्होंने 21वीं सदी में सेमीकंडक्टर के महत्व की तुलना पिछली सदी में तेल की भूमिका से की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछली सदी को तेल ने आकार दिया और दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से जुड़ा था। लेकिन 21वीं सदी में शक्ति छोटी चिप में केंद्रित है। छोटी होने के बावजूद, इस चिप में दुनिया की प्रगति को तीव्र गति से चलाने की ताकत है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वर्तमान में 600 अरब डॉलर का ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट आने वाले वर्षों में 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा और भारत इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जो वैश्विक उम्मीदों से कहीं अधिक है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "40 से अधिक देशों के एक्सपर्ट्स की उपस्थिति साथ ही भारत की यूथ पावर और इनोवेशन, एक स्पष्ट संदेश देती है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।"

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article