टेक एंड गैजेट्स

खतरे में Apple यूजर्स! सरकार ने जारी किया हाई रिस्क अलर्ट, देख लें लिस्ट

Security Alert For Apple Users: इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने एप्पल यूजर्स को अलर्ट किया है। सुरक्षा समस्या से प्रभावित एप्पल सॉफ्टवेयर वर्जन में iPhone 15 Pro Max, iMac और यहां तक कि Vision Pro हेडसेट जैसे लेटेस्ट डिवाइस शामिल हैं।

Image

Security Alert For Apple Users (image-canva)

Security Alert For Apple Users: इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एप्पल डिवाइस के लिए हाई रिस्क अलर्ट जारी किया है। 2 अगस्त को जारी की गई इस एडवाइजरी में iPhone, iPad, Mac और अन्य डिवाइस सहित विभिन्न एप्पल डिवाइस को हाई रिस्क वाली सुरक्षा समस्याओं में फ्लैग किया गया है।

सर्ट-इन ने किया एप्पल यूजर्स को किया अलर्ट

CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में एप्पल प्रोडक्ट में कई सुरक्षा कमजोरिया बताई गई हैं, जो हमलावर को संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने, मनमाना कोड निष्पादित करने, सुरक्षा लेयर को बायपास करने और सर्विस को बंद करने (DoS) का कारण बन सकती हैं। इस कमजोरियों की मदद से टारगेट सिस्टम पर स्पूफिंग भी की जा सकती है। CERT-In ने एप्पल यूजर्स को एप्पल वेबसाइट पर सपोर्ट पेज पर जाने और इन समस्या को चेक करने के लिए कहा है।

iPhone 15 Pro Max जैसे डिवाइस खतरे में

सुरक्षा समस्या से प्रभावित एप्पल सॉफ्टवेयर वर्जन में iPhone 15 Pro Max और यहां तक कि Vision Pro हेडसेट जैसे लेटेस्ट डिवाइस शामिल हैं। इसके अलावा आईपैड और प्रो मॉडल की खतरे में आ सकते हैं। आईफोन 8, आईफोन 8 Plus और iPhone X जैसे पुराने आईफोन मॉडल के यूजर्स भी इस सिक्योरिटी ग्लिच से प्रभावित हो सकते हैं।

Apple Security Issue: एप्पल के ये डिवाइस प्रभावित

  • 17.6 से पहले के एप्पल सफारी वर्जन
  • एप्पल macOS Ventura 13.6.8 से पहले के वर्जन
  • एप्पल macOS Sonoma 14.6 से पहले के वर्जन
  • एप्पल visionOS वर्जन 1.3 से पहले
  • 17.6 से पहले के Apple iOS और iPadOS वर्जन
  • 16.7.9 से पहले के Apple iOS और iPadOS वर्जन
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article