वैज्ञानिकों ने बनाया Smart Paint, भीषण गर्मी में बिना AC घर रहेगा ठंडा!

बड़े पैमाने पर उपयोग से पहले और परीक्षणों की जरूरत है, लेकिन शुरुआती नतीजे बताते हैं कि यह तकनीक भविष्य में बिजली की खपत कम करने, कूलिंग लागत घटाने और बढ़ते तापमान से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

दुनियाभर में बढ़ती हीटवेव और गर्मी की समस्या के बीच वैज्ञानिक ऐसे समाधान खोज रहे हैं जो बिना अतिरिक्त बिजली खर्च किए इमारतों को ठंडा रख सकें। इसी दिशा में ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और स्टार्टअप Dewpoint Innovations ने एक खास "स्मार्ट पेंट" विकसित किया है। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह विशेष कोटिंग सूर्य की 97 प्रतिशत तक रोशनी को परावर्तित (रिफ्लेक्ट) कर सकती है, सामान्य सतहों की तुलना में काफी ठंडी रहती है और बिना बिजली के हवा से पानी भी इकट्ठा कर सकती है।

Scientists have created Smart Paint

क्या है यह स्मार्ट पेंट?

यह नई कोटिंग PVDF-HFP नामक विशेष रूप से विकसित पॉलिमर पर आधारित है। सामान्य पेंट की तुलना में इसमें सूक्ष्म छिद्र (Microscopic Pores) मौजूद होते हैं, जो सूर्य की किरणों को बिखेरने और गर्मी के अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं।

End of Feed