टेक एंड गैजेट्स

8वें वेतन आयोग के नाम पर चल रहा बड़ा स्कैम, सरकार को जारी करनी पड़ी चेतावनी

देश में एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें ‘Salary Calculate’ के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। यह ठगी खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाकर की जा रही है। 8वें वेतन आयोग के लागू होने की चर्चाओं के बीच साइबर ठग वेतन बढ़ोतरी का लालच देकर जाल बिछा रहे हैं।

Image

8Th Pay Commission Salary Calculator Scam/Photo- Canva

8Th Pay Commission Salary Calculator: 8वें वेतन आयोग को लेकर पिछले 4-5 महीने से खूब बातें हो रही हैं। करोड़ों सरकारी कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सैलरी कितनी बढ़ेगी, लेकिन इसी बीच उनके साथ एक बड़ा स्कैम भी हो रही है। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने दी है।

Salary Calculate स्कैम

देश में एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें ‘Salary Calculate’ के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। यह ठगी खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाकर की जा रही है। 8वें वेतन आयोग के लागू होने की चर्चाओं के बीच साइबर ठग वेतन बढ़ोतरी का लालच देकर जाल बिछा रहे हैं।

8वें वेतन आयोग के नाम पर भेजे जा रहे WhatsApp मैसेज

ठग सरकारी कर्मचारियों को WhatsApp पर मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद उनकी सैलरी कितनी होगी, यह जानने के लिए एक फाइल डाउनलोड करें। मैसेज के साथ एक .APK फाइल भेजी जाती है, जिसे ‘Salary Calculator’ जैसे नाम दिए जाते हैं ताकि लोग उसे भरोसेमंद समझ लें।

APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का कंट्रोल ठगों के हाथ में

जैसे ही कोई व्यक्ति उस .APK फाइल को डाउनलोड कर मोबाइल में इंस्टॉल करता है, उसका फोन साइबर अपराधियों के नियंत्रण में चला जाता है। यह फर्जी एप मोबाइल का एक्सेस लेकर निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स और OTP तक हासिल कर सकता है। इसके बाद बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

सरकार कभी WhatsApp पर APK फाइल नहीं भेजती

साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि सरकार कभी भी WhatsApp या अन्य मैसेजिंग एप के जरिए .APK फाइल नहीं भेजती। किसी भी अनवेरिफाइड सोर्स से एप डाउनलोड करना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे फाइल्स में मालवेयर छिपा होता है, जो डाटा चोरी और बैंक फ्रॉड का कारण बन सकता है।

सैलरी और पेंशन की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर देखें

Salary, Pension या Pay Commission से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ही भरोसा करें। वेतन आयोग से संबंधित अपडेट https://8cpc.gov.in/ जैसी आधिकारिक साइट पर ही देखी जानी चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक करने से पहले पूरी जांच जरूर करें।

क्या करें अगर ऐसा मैसेज मिले?

यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो उसे तुरंत डिलीट करें और किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही, अपने परिचितों को भी इस तरह के साइबर स्कैम के बारे में जागरूक करें ताकि वे ठगी का शिकार न बनें। साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article