SBI ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, 3,897 लोगों का डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, बैंक ने शुरू की जांच

SBI ग्राहकों की जो जानकारी डार्क वेब पर लीक हुई उसमें ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर के पते जैसी डिटेल्स शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि डेटा कितना सही है और इसके लीक होने की वजह क्या है।

आज के समय में बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर लोन लेने तक, हर काम के लिए हमें अपनी निजी जानकारी बैंक के साथ साझा करनी पड़ती है। ऐसे में अगर यही जानकारी गलत लोगों के हाथ लग जाए, तो ऑनलाइन ठगी का खतरा बढ़ सकता है। अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बैंक ने डार्क वेब पर अपने 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी सामने आने की आशंका की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

SBI Data Leak

बैंक के मुताबिक वह इस पूरे मामले पर नजर रख रहा है।

इस मामले में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर के पते जैसी जानकारियां शामिल होने की बात कही गई है। हालांकि, अभी जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि डेटा कितना सही है और इसके लीक होने की वजह क्या है।

End of Feed