सैमसंग ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन
ZDNet कोरिया की रिपोर्ट (कोरियाई में) में इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स एक इंट्री लेवलक्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन के साथ-साथ एक "ट्राई-फोल्ड मॉडल" को जारी करने पर विचार कर रहा है - ये दोनों फोन कंपनी द्वारा 2025 में जारी किए जा सकते हैं। रिपोर्ट मं एक सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि सैमसंग ट्राई-फोल्ड फोन का काम भी शुरू कर दिया गया है।
ये कंपनियां भी ट्राई-फोल्ड फोन पर कर रहीं काम
सैमसंग के अलावा Xiaomi , Honor और Oppo जैसे अन्य स्मार्टफोन निर्माता भी अपने ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं जिन्हें बड़ा करके बड़ी स्क्रीन बनाई जा सकती है। यानी यह फोन बंद होने पर नॉर्मल फोन की डिस्प्ले जितना ही होता है लेकिन फोन को पूरा ओपन करने पर यह 10 से 12 इंच की डिस्प्ले में बदल जाता है।
Huawei Mate XT Ultimate
चाइनीज कंपनी हुवावे में तीन फोल्डिंग वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन खुलने के बाद टैबलेट जितना बड़ा हो जाता है। इसमें 10.2 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं हुवावे मेट एक्सटी अल्टीमेट में ट्रिपल रियर कैमरा भी है, जो काफी दमदार है। हुवावे मेट एक्सटी अल्टीमेट में तीन दमदार कैमरे हैं, जिसमें 50MP प्राइमरी (OIS), 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और तीसरा 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है। फोन का वजन 298 ग्राम है।
