Samsung: यदि आप सैमसंग के प्रोडक्ट को पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब कंपनी अमेरिका और भारत सहित दुनियाभर में अपने प्रोडक्ट की लॉन्चिंग एक साथ करेगी। सैमसंग ने बुधवार को दुनिया भर में यूजर्स को एक समान अनुभव प्रदान करने के लिए अपने एआई-संचालित प्रोडक्ट के लाइनअप अनावरण के दौरान यह घोषणा की है।
samsung electronics
बीस्पोक एआई
सोल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेक दिग्गज ने अपने लेटेस्ट 'बीस्पोक एआई' घरेलू अप्लायंसेस लाइनअप को पेश किया, जिसमें वॉशर-ड्रायर कॉम्बो, रेफ्रिजरेटर और वैक्यूम क्लीनर शामिल हैं, जो सभी एडवांस एआई क्षमताओं और सीमलेस कनेक्टिविटी से लैस हैं। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि इसी तरह के कार्यक्रम उसी दिन बाद में पेरिस और न्यूयॉर्क में भी होंगे।
कंपनी ने बताई ये वजह
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ और वाइस चेयरमैन हान जोंग-ही ने कार्यक्रम में कहा, "हम इन कार्यक्रमों को आज पेरिस और न्यूयॉर्क में आयोजित करेंगे। हमारे सभी प्रोडक्ट दुनिया भर में एक साथ जारी किए जाते हैं। इसका ग्लोबल मार्केट पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।"
नए अप्लायंस किए लॉन्च
सैमसंग ने कहा कि ये नए अप्लायंस इंटरैक्टिव बड़ी स्क्रीन से लैस हैं, जो 40 भाषाओं में पहुंच प्रदान करते हैं। पेरिस कार्यक्रम में, नए ऊर्जा-कुशल, अतिरिक्त चौड़े फ्रिज-फ्रीजर और वॉशर लाइनअप को पेश किया जाएगा। यूरोप को टिकाऊपन और ऊर्जा बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
अमेरिकी बाजार में एआई होम के साथ बीस्पोक स्लाइड-इन रेंज की शुरुआत होगी, जो अमेरिकी उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई एक बहु-कार्यात्मक इंडक्शन रेंज है।
