टेक एंड गैजेट्स

AI चिप की सप्लाई डील में तेजी से प्रोग्रेस कर रहा सैमसंग, 277% बढ़ा मुनाफा

Samsung Supply Deal For AI Chips: सैमसंग के सेमीकंडक्टर खंड का तिमाही के दौरान परिचालन लाभ 3.86 लाख करोड़ वॉन (2.8 अरब डॉलर) अर्जित किया, जो 2023 के दौरान घाटे से उबर गया, लेकिन अप्रैल-जून की अवधि में दर्ज 6.45 लाख करोड़ वॉन (4.67 अरब डॉलर) से तेजी से गिरावट आई।

Image

Samsung Supply Deal For AI Chips

Samsung Supply Deal For AI Chips: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-केंद्रित चिप के लिए एक प्रमुख आपूर्ति सौदे पर प्रगति की सूचना दी। इस सूचना का उद्देश्य पिछली तिमाही के दौरान सेमीकंडक्टर मुनाफे में नरमी के बाद निवेशकों को आश्वस्त करना था।

277 प्रतिशत हुआ लाभ

दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज ने कहा कि जुलाई-सितंबर की अवधि के लिए उसका परिचालन लाभ एक साल पहले की तुलना में 277 प्रतिशत से अधिक होकर 9.18 लाख करोड़ वॉन (6.65 अरब डॉलर) हो गया। लेकिन यह आंकड़ा दूसरी तिमाही से 12 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है, जिसका श्रेय सैमसंग ने मुख्य रूप से एकमुश्त लागतों को दिया है। इनमें इसके कंप्यूटर चिप कारोबार में कर्मचारी प्रोत्साहन का प्रावधान और कमजोर डॉलर का प्रभाव हैं।

अप्रैल-जून में आई थी गिरावट

सैमसंग के सेमीकंडक्टर खंड का तिमाही के दौरान परिचालन लाभ 3.86 लाख करोड़ वॉन (2.8 अरब डॉलर) अर्जित किया, जो 2023 के दौरान घाटे से उबर गया, लेकिन अप्रैल-जून की अवधि में दर्ज 6.45 लाख करोड़ वॉन (4.67 अरब डॉलर) से तेजी से गिरावट आई।

एआई और सर्वर चिप की मांग ज्यादा

सैमसंग ने बयान में कहा कि उसने पिछली तिमाही में एआई और सर्वर चिप की अच्छी मांग देखी, लेकिन कुछ ग्राहकों द्वारा इन्वेंट्री समायोजित करने के कारण इसका मोबाइल चिप व्यवसाय कमज़ोर हो गया।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article