सैमसंग ने रोका One UI 7, यदि आपने कर लिया अपडेट तो तुरंत करें ये काम

Samsung One UI 7: सैमसंग ने गैलेक्सी एस 24 सीरीज के लिए पिछले हफ्ते ही वन यूआई 7 अपडेट जारी किया था, अब इस रोलआउट को रोक दिया गया है। दक्षिण कोरिया में यूजर ने अपडेट के बाद अपने फोन को अनलॉक करने में समस्या की शिकायत की, जिसके कारण सैमसंग ने रोलआउट रोक दिया।

Samsung One UI 7: यदि आप सैमसंग यूजर हैं और आपने सैमसंग का वन यूआई 7 अपडेट डाउनलोड कर लिया है तो आपके लिए सबसे जरूरी खबर है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस 24 सीरीज के लिए वन यूआई 7 अपडेट के रोलआउट को रोक दिया है, जो पिछले हफ्ते शुरू हुआ था। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह खतरनाक बग के कारण किया गया है।

Samsung One UI 7 update

Samsung One UI 7 update

क्या है पूरा मामला

सैमसंग ने गैलेक्सी एस 24 सीरीज के लिए पिछले हफ्ते ही वन यूआई 7 अपडेट जारी किया था, अब इस रोलआउट को रोक दिया गया है। कंज्यूमर टेक्नोलॉजी न्यूज प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्स आइस ऑन एक्स के नाम से जाने जाने वाले सैमसंग के एक टिपस्टर ने पुष्टि की कि 'Serious Bug' मिलने के कारण रोलआउट रोक दिया गया था।

End of Feed