50MP ट्रिपल कैमरा और 6 साल OS अपडेट के साथ लॉन्च हुआ Samsung का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy F56 5G: सैमसंग गैलेक्सी F56 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है। सैमसंग गैलेक्सी F56 5G में OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, फ्रंट और रियर दोनों कैमरों पर 10 बिट HDR रिकॉर्डिंग, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर है।

Samsung Galaxy F56 5G: सैमसंग ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F56 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में Exynos 1480 चिपसेट का सपोर्ट है और इसके साथ छह साल तक Android अपग्रेड का वादा किया गया है।

End of Feed