निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रिकवरी पर कर रहा काम सैमसंग, 12.8% कम हुआ प्रॉफिट

Samsung Seeks Recovery: 3 सितम्बर से शुक्रवार (25 अक्टूबर) तक लगातार 33 कारोबारी दिनों तक विदेशी निवेशक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों के शुद्ध विक्रेता रहे, तथा उन्होंने 12.5 ट्रिलियन वॉन की शुद्ध बिक्री की। इस अवधि में कंपनी के शेयर की कीमत 24.9 प्रतिशत घटकर 74,400 वॉन से 55,900 वॉन रह गई और कंपनी का मार्केट कैप 444.2 ट्रिलियन वॉन से घटकर 333.7 ट्रिलियन वॉन रह गया।

Samsung Seeks Recovery: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 2025 की शुरुआत में रिकवरी को बढ़ावा देने की नई रणनीति पर काम कर रहा है। कंपनी को तीसरी तिमाही में उम्मीद से कम आमदनी हुई। विश्लेषकों ने मंगलवार को कहा कि कंपनी चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल से उबरने के प्रयास कर रही है। दुनिया की सबसे बड़ी मेमोरी चिप निर्माता कंपनी को तीसरी तिमाही में उम्मीद से कम का मुनाफा हुआ है। कंपनी को प्रारंभिक परिचालन लाभ 9.1 ट्रिलियन वॉन (6.8 बिलियन डॉलर) का हुआ हालांकि अपेक्षा 10 ट्रिलियन वॉन से अधिक की थी।

Samsung

Samsung

12.8 प्रतिशत हुआ प्रॉफिट

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का परिचालन लाभ एक वर्ष पूर्व की समान अवधि की तुलना में तीन गुना से अधिक हो गया, लेकिन तीन महीने पहले की तुलना में 12.8 प्रतिशत कम हो गया। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर पर भी दबाव देखा गया, जो पिछले छह महीनों में 30 प्रतिशत तक गिर गया है। इस गिरावट के लिए मुख्य तौर पर विदेशी निवेशक जिम्मेदार हैं।

End of Feed