टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Unpacked Event: आज है सैमसंग का मेगा इवेंट, एक साथ लॉन्च होंगे कई सारे प्रोडक्ट्स

कंपनी का कहना है कि इस बार इवेंट में Galaxy AI फीचर्स को खास तौर पर दिखाया जाएगा, जो यूजर्स के अनुभव को “आसान और सहज” बनाएंगे। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन पहले ही शुरू हो चुका है।

Image

Samsung Galaxy Unpacked Event 2026/Photo- Samsung

सैमसंग का साल 2026 का पहला Galaxy Unpacked इवेंट आज, 25 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस इवेंट में नई Galaxy S26 सीरीज पेश की जाएगी।

कंपनी का कहना है कि इस बार इवेंट में Galaxy AI फीचर्स को खास तौर पर दिखाया जाएगा, जो यूजर्स के अनुभव को “आसान और सहज” बनाएंगे। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन पहले ही शुरू हो चुका है।

लाइव इवेंट कैसे देखें?

Galaxy Unpacked 2026 इवेंट सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में आयोजित होगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा (सुबह 10 बजे PT / दोपहर 1 बजे ET)। यूजर्स इस इवेंट को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

Galaxy S26 सीरीज हो सकती है लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में तीन मॉडल पेश किए जा सकते हैं Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+, Samsung Galaxy S26 Ultra। कंपनी का दावा है कि नई लाइनअप रोजमर्रा के इस्तेमाल को और सरल बनाएगी और Galaxy AI को डिवाइस में बेहतर तरीके से इंटीग्रेट करेगी।

प्री-रिजर्वेशन और ऑफर्स

ग्राहक 999 रुपये देकर Galaxy Pre-reserve VIP Pass ले सकते हैं। इसके जरिए उन्हें 2,699 रुपये तक के फायदे e-Store वाउचर के रूप में मिलेंगे। जो ग्राहक प्री-रिजर्वेशन के बाद Galaxy S26, S26+ या S26 Ultra को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें बिना अतिरिक्त कीमत के अगली स्टोरेज वेरिएंट में फ्री अपग्रेड मिलेगा। साथ ही 5,000 रुपये के दैनिक वाउचर और 50,000 रुपये के ग्रैंड वाउचर जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।

Galaxy Buds 4 सीरीज भी आ सकती है

स्मार्टफोन के अलावा, इवेंट में Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro लॉन्च होने की भी चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ब्लैक और व्हाइट कलर में आ सकते हैं, जबकि Galaxy Buds 4 Pro में Apricot कलर ऑप्शन भी मिल सकता है। हालांकि Apricot वेरिएंट को Samsung Online Store एक्सक्लूसिव बताया जा रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article