Samsung Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra की बाजार में हुई एंट्री, कीमत जानकर आप भी बोलेंगे-OMG

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के लिए बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने बाजार में दो तगड़े टैबलेट को लॉन्च कर दिया है।

ओटीटी स्ट्रीमिंग, मूवीज, वेब सीरीज या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का मजा बड़ी स्क्रीन पर ही आता है। स्मार्टफोन में भी हम वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं लेकिन जो एक्सपीरियंस टैबलेट में मिलता वह फोन पर नहीं। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर गेमिंग के लिए एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने बाजार में एक बड़ा धमाका कर दिया है। सैमसंग ने अपने करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार टैबलेट लॉन्च किए हैं जिसमें Samsung Galaxy Tab S11 और Samsung Galaxy Tab S11 Ultra शामिल हैं।

Galaxy S11 Tab

सैमसंग ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए लॉन्च किए दो धमाकेदार टैबलेट। (फोटो क्रेडिट- Digit)

अगर आप एक ऐसा टैबलेट चाहते हैं जिसमें आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ प्रोफेशनल काम में भी हेल्प मिले तो आप Samsung Galaxy Tab S11 और Samsung Galaxy Tab S11 Ultra में से किसी को भी खरीद सकते हैं। दोनों ही टैबलेट में कंपनी ने तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। आइए आपको इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed