सैमसंग के करोड़ों फैंस के लिए गुड न्यूज है। कंपनी की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S27 होगी। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस अपमकिंग सीरीज में अब एक नया मेंबर देखने को मिल सकता है। सैमसंग की इस अपकमिंग सीरीज को लेकर नई-नई लीक्स सामने आ रही है। हाल ही में सीरीज के स्टैंडर्ड म़ॉडल यानी Samsung Galaxy S27 को डेटाबेस लिस्टिंग में देखा गया था। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि इस बार सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro मॉडल भी देखने को मिल सकता है।
सैमसंग अपकमिंग सीरीज में कई सारे धमाकेदार फीचर्स उपलब्ध करा सकती है।
आपको बता दें कि अगर लीक्स सही साबित होती हैं तो लंबे समय बाद फैंस को प्रीमियम सीरीज में प्रो मॉडल देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि अपमकिंग Samsung Galaxy S27 Pro में क्या कुछ ऑफर मिल सकते हैं।
डेटा बेस एंट्री से हुआ खुलासा
सबसे पहले आपको बता दें कि सैमसंग की Galaxy S27 Series की लॉन्चिंग में काफी लंबा समय है। कंपनी इसे 2027 के शुरुआती महीने में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसको लेकर लीक्स का दौर अभी से ही शुरू हो गया है। GSMA डेटा बेस की रिपोर्ट के अनुसार फैंस को नई सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro भी देखने को मिलेगा। इस डेटा बेस में सीरीज का बेस मॉडल SM-S952U के अलावा अन्य मॉडल्स भी लिस्टेड दिखाई दिए हैं। लिस्ट के मुताबिक SM-S956U को Galaxy Plus कहा गया है वहीं SM-S958U को Ultra मॉडल कहा गया है। लिस्ट में SM-S957B नंबर को सीरीज का प्रो मॉडल बताया गया है।
Samsung Galaxy S27 Pro के संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Pro मॉडल अल्ट्रा मॉडल से थोड़ा डाउनग्रेड होगा। लेकिन प्लस मॉडल से इसमें बेहतर फीचर्स मिलेंगे। इसमें फैंस को 6.47 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा सीरीज की ही तरह फ्लैगशिप कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो प्रो मॉडल में प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड कैमरा एक जैसे मेगापिक्सल नंबर के साथ ही दस्तक देगा। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।
