टेक एंड गैजेट्स

अमेरिका के मुकाबले भारत में कितनी है Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26, Galaxy S26 की कीमत

Samsung ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस फ्लैगशिप लाइनअप में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26+ और Galaxy S26 शामिल हैं। भारत में इन्हें Amazon, Flipkart और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा, लेकिन गैलेक्सी एस26 सीरीज की कीमतों में भारत और अमेरिका में काफी अंतर है। आइए जानते हैं...

Image

Samsung Galaxy S26 Ultra Galaxy S26 Galaxy S26 Price in India US

Samsung ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस फ्लैगशिप लाइनअप में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26+ और Galaxy S26 शामिल हैं। फिलहाल ये स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और जल्द ही भारत समेत अन्य देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में इन्हें Amazon, Flipkart और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा, लेकिन गैलेक्सी एस26 सीरीज की कीमतों में भारत और अमेरिका में काफी अंतर है। आइए जानते हैं...

भारत में Galaxy S26 Ultra की कीमत

भारत में Galaxy S26 Ultra के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है। इसका 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,59,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि टॉप मॉडल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज के साथ 1,89,999 रुपये में आता है।

अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर (लगभग 1,18,000 रुपये) है, जबकि 512GB और 1TB वेरिएंट क्रमशः 1,499 डॉलर और 1,799 डॉलर में उपलब्ध हैं। UAE और जर्मनी में इसका बेस मॉडल 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Galaxy S26 और Galaxy S26+ की भारत और अमेरिका में कीमत

भारत में Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 87,999 रुपये है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसका 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,07,999 रुपये में उपलब्ध है। अमेरिका में यही वेरिएंट 899 डॉलर (करीब 82,000 रुपये) और 1,099 डॉलर (1,00,000 रुपये) में मिलते हैं।

मॉडलवेरिएंट (RAM + Storage)भारत में कीमतअमेरिका में कीमतलगभग भारतीय कीमत (₹)
Galaxy S2612GB + 256GB₹87,999$899₹82,000
12GB + 512GB₹1,07,999$1,099₹1,00,000
Galaxy S26+12GB + 256GB₹1,19,999$1,099₹1,00,000
12GB + 512GB₹1,39,999$1,299₹1,18,000
Galaxy S26 Ultra12GB + 256GB₹1,39,999$1,299₹1,18,000
12GB + 512GB₹1,59,999$1,499₹1,36,000
16GB + 1TB₹1,89,999$1,799₹1,64,000

Galaxy S26+ की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 256GB वेरिएंट के लिए 1,19,999 रुपये और 512GB वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये रखी गई है। अमेरिका में यही वेरिएंट क्रमशः 1,099 डॉलर और 1,299 डॉलर में उपलब्ध हैं।

प्री-ऑर्डर और बिक्री की उपलब्धता

Samsung Galaxy S26 सीरीज फिलहाल भारत, अमेरिका, UAE, UK और जर्मनी समेत कई देशों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही बिक्री शुरू होगी। भारत में यूजर्स इसे Samsung ऑनलाइन स्टोर, Amazon और Flipkart से खरीद सकेंगे, जबकि अन्य देशों में यह Samsung की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगा।

कलर ऑप्शन और डिजाइन

Galaxy S26 Ultra को Black, Blue, Purple और White रंगों में लॉन्च किया गया है। वहीं Galaxy S26 और Galaxy S26+ को Black, Cobalt Violet, Sky Blue और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ये सभी स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत विकल्प के रूप में सामने आए हैं।

नए प्रोसेसर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस

Galaxy S26 और Galaxy S26+ कंपनी के नए Exynos 2600 चिपसेट से लैस हैं, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है। वहीं Galaxy S26 Ultra में कस्टम 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। ये नए चिपसेट बेहतर स्पीड, AI क्षमता और पावर एफिशिएंसी प्रदान करते हैं, जिससे यूजर्स को स्मूथ और प्रीमियम अनुभव मिलता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article