लंबे इतंजार के बाद आखिरकार सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26+ बाजार में दस्तक दे चुका है। सैमसंग ने बुधवार को अपने मेगा इवेंट Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 में इस प्रीमियम स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट के साथ साथ भारतीय बाजार के लिए पेश किया। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने मल्टी टास्टिंग और हैवी टास्क के लिए पॉवरफुल Exynos 2600 चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा भी उपलब्ध कराया गया है।
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में पॉवरफुल चिपसेट का सपोर्ट दिया है।(फोटो क्रेडिट-iStock)
अगर आप दमदार परफॉर्मेंस के साथ साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए अच्छा कैमरा सेटअप चाहते हैं तो Samsung Galaxy S26+ की तरफ जा सकते हैं। सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट डिवाइस में कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का भी सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसकी कीमत और दूसरी डिटेल जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy S26+ की कीमत
Samsung Galaxy S26+ को कंपनी ने दो अलग-अलग स्टोरज वेरिएंट के साथ उतारा है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा इसमें दूसरा वेरिएंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसे बाजार में 1,19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन पर कंपनी ग्राहकों को एक धमाकेदार ऑफर दे रही है। अगर आप अभी 256GB वाला मॉडल खरीदते तो आपको 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। यह कंपनी का लिमिटेड टाइम ऑफर है।
Samsung Galaxy S26+ में मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी Samsung Galaxy S26 की तरह पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में मिलने वाला है। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इसे भी प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है।
Samsung Galaxy S26+ के स्पेसिफिकेशन्स
- Samsung Galaxy S26+ में कंपनी ने 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
- इसके डिस्प्ले में आपको120Hz का रिफ्रेश रेट और 3120 x 1440 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलने वाला है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
- कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, GPS, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
- Galaxy S26+ में 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। इसमें आपको 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
