Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट के दौरान अपनी नई फ्लैगशिप TWS सीरीज Galaxy Buds 4 लॉन्च की है। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं Galaxy Buds 4 Pro और Galaxy Buds 4। कंपनी ने इन्हें Galaxy S26 सीरीज के साथ पेश किया। नए ईयरबड्स में नया डिजाइन, नया चार्जिंग केस और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इन ईयरबड्स में Head Gesture सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स सिर हिलाकर कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं।
भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Samsung Galaxy Buds 4 की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जबकि Galaxy Buds 4 Pro की कीमत 22,999 रुपये है। इन ईयरबड्स को Amazon और Samsung इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। Galaxy Buds 4 Pro को Black, Pink Gold और White रंगों में पेश किया गया है, जबकि Galaxy Buds 4 Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Head Gesture और Adaptive ANC जैसे स्मार्ट फीचर्स
Galaxy Buds 4 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत Head Gesture सपोर्ट है। यूजर सिर हिलाकर कॉल को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं और Bixby को भी इसी तरह कमांड दे सकते हैं। दोनों मॉडल में Adaptive ANC (Active Noise Cancellation) और Adaptive EQ दिया गया है, जिससे आसपास के शोर को कम करके बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है। इसके अलावा इन ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है, जिससे कॉल क्वालिटी बेहतर होती है।
Pro मॉडल में मिलते हैं अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स
Galaxy Buds 4 Pro में सायरन डिटेक्शन, कंवर्सेशन डिटेक्शन और 360-Audio जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। Siren Detection फीचर आसपास की आपातकालीन सायरन की आवाज पहचान सकता है, जबकि Conversation Detection बातचीत के दौरान ऑटोमैटिकली ANC कम कर देता है, हालांकि, ये फीचर्स स्टैंडर्ड Galaxy Buds 4 में उपलब्ध नहीं हैं।
कनेक्टिविटी और ऑडियो सपोर्ट
दोनों मॉडल Bluetooth 6.1, Multi-point Connectivity और Auto Switch फीचर के साथ आते हैं। इससे यूजर्स एक ही समय में कई डिवाइस से कनेक्ट होकर आसानी से स्विच कर सकते हैं। ऑडियो के लिए AAC, SBC, Samsung Seamless Codec (SSC), SSC-UHQ और LC3 जैसे कोडेक का सपोर्ट दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी साउंड मिलता है।
बैटरी लाइफ और मजबूती
Galaxy Buds 4 Pro में ANC बंद होने पर 7 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ यह 30 घंटे तक चल सकता है। इसमें 61mAh बैटरी और 530mAh का केस बैटरी दिया गया है। यह IP57 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
वहीं Galaxy Buds 4 में ANC ऑफ होने पर 6 घंटे और केस के साथ 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें 45mAh बैटरी और 515mAh का केस मिलता है। यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाता है।
नया डिजाइन और हल्का वजन
Galaxy Buds 4 Pro का वजन लगभग 5.1 ग्राम प्रति बड है, जबकि Galaxy Buds 4 का वजन 4.6 ग्राम है। दोनों मॉडल कॉम्पैक्ट डिजाइन और आरामदायक फिट के साथ आते हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान होता है।
