सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event 2026) के दौरान फाइनली Samsung Galaxy S26 5G को लॉन्च कर दिया है। पिछले काफी समय से सैमसंग फैंस को इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार था। अगर आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग ने इसमें 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर उपलब्ध कराया है।
सैमसंग ने बाजार में उतारा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन।
अगर आप मल्टी टास्किंग और हैवी टास्क के लिए एक परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Samsung Galaxy S26 में आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में Exynos 2600 चिपसेट उपलब्ध कराया है। वहीं इसके ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
Samsung Galaxy S26 की कीमत
Samsung Galaxy S26 को साउथ कोरियन टेक जायंट ने दो वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। इसे कंपनी ने बाजार में 87,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसका दूसरा वेरिएंट 12GB की रैम और 512GB की स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1,07,999 रुपये है।
सैमसंग ने लॉन्च के साथ ही इन्हें प्री ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर भी दे रही है। अगर आप प्री ऑर्डर करते हैं तो 256GB स्टोरेज खरीदने वाले यूजर्स को 512GB वाला मॉडल मिलेगा। Galaxy S26 सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको कोबाल्ट वॉयलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन मिलने वाला है।
Samsung Galaxy S26 के फीचर्स
- Samsung Galaxy S26 में कंपनी ने 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दी है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 1080x2340 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
- आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलेगा जो कि वनयूआई 8.5 पर बेस्ड होगा।
- स्मार्टफोन में आपको 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
- Samsung Galaxy S26 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा मिलता है।
- Galaxy S26 में 4,300mAh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
